अवॉर्ड जीतने पर जाहिर की खुशी
फैसल मलिक ने अवॉर्ड जीतने पर खुशी भी जाहिर की। जब फैसल से अवॉर्ड जीतने के बाद लोगों से मिले प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबका बहुत प्यार मिला। दोस्तों ने मैसेज किया। परिवार वालों में मैसेज किए और बधाई दी। फैंस मेरे साथी जैसे हैं तो उन्होंने भी खूब प्यार दिया। बहुत अच्छा लगा।
'प्रह्लाद चा' के किरदार से मिले प्यार पर जताई खुशी
जब फैसल से पूछा गया कि जब भी वह कहीं जाते हैं और लोग उन्हें 'प्रह्लाद चा' कहकर पुकारते हैं और प्यार लुटाते हैं तो उन्हें कैसा महसूस होता है? इस पर जवाब देते हुए फैसल ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है, खुशी भी होती है। खूबसूरत एक्सपीरियंस है। पता है हमेशा नहीं रहेगा, चला जाएगा, फिर भी अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा लगता है कि उन्हें अवॉर्ड नहीं मिलेगा, लेकिन मिल जाता है तो खुशी होती है और वह अपनी जर्नी याद करते हैं।
Coolie vs War 2: बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी 'वॉर 2'-'कुली' के बीच टक्कर, ऋतिक की फिल्म को रास्ता देंगे रजनीकांत?
इस पहचान के लिए 22 साल से किया संघर्ष
फैसल मलिक से जब उनकी जर्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जर्नी 22 साल से है, एक्टिंग में आने से पहले भी काम करता था। पर्दे पर दिखने के बाद लोगों ने पहचाना, लेकिन जर्नी काफी पहले से ही जारी है। इससे पहले शो किया, प्रोडक्शन किया, बहुत काम किया, लेकिन अभी एक्टिंग करते हैं तो लोग देखते हैं। एक्टिंग में लोगों को सामने दिखता है तो वो पहचानते हैं। इस जर्नी में कई सौ रातें तकलीफ और टेंशन में कटी है, लेकिन ये अब अच्छा हो रहा है।
शाहरुख खान के फैन हैं फैसल
इसके साथ ही फैसल मलिक ने अपने पसंदीदा सितारे के बारे में भी बात की। उन्होंने खुद को शाहरुख खान का फैन बताया। आईफा में भी उन्होंने शाहरुख खान की परफॉर्मेंस को खास पसंद किया। जब उनसे आईफा में आए सितारों में से किसी के साथ तस्वीर खिंचवाने की ख्वाहिश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर शाहरुख खान परेशान नहीं होंगे तो उनसे मिल लूंगा।
Alia Bhatt Films: जल्द ही इन नई फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट, जन्मदिन पर सामने आई लिस्ट
यहां देखें पूरा इंटरव्यू