पापा थे खिलाफ, फिर ऐसे उन्हें मनाया
शेफाली ने बताया था कि वो इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए उत्सुक थीं, लेकिन उनके पिता इसके पक्ष में नहीं थे। उन्होंने बताया था कि मेरे पिता इसके पूरी तरह खिलाफ थे। इसलिए पहले मैंने अपनी मां को विश्वास में लिया और फिर हम दोनों ने मेरे पिता को मना लिया। और वह गाना इतना हिट हुआ कि यह मेरे लिए एक फेरी टेल जैसा था। इसने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।
यह खबर भी पढ़ेंः Shefali Jariwala Death: कौन हैं शेफाली जरीवाला के पति? छोटे पर्दे पर हैं मशहूर, सुशांत सिंह के साथ किया काम
2018 में शेफाली ने किया था अपना डिजिटल डेब्यू
शेफाली के करियर की बात करें तो कुछ और म्यूजिक वीडियो के बाद शेफाली ने अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड और अब पति पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 में भाग लिया था। इसके बाद यह जोड़ी नच बलिए 7 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में लौटी थी। 2018 में शेफाली ने फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ALT बालाजी की एडल्ट कॉमेडी सीरीज ‘बेबी कम ना’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया। इसके बाद शेफाली लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में नजर आई थीं। जहां उन्हें काफी लाइमलाइट मिली थी।