फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Dhillon: 'ओल्ड मनी' का प्रोमो वीडियो जारी, सलमान ने एपी से कहा- देख लेना, पिछली बार की तरह मुझे आना ना पड़े

Tue, 06 Aug 2024 01:07 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी गायक एपी ढिल्लों का नया गाना 'ओल्ड मनी' जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह गाना अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें एपी के साथ संजय दत्त और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। इसे लेकर दर्शकों के बीच जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। अब इस गाने का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान एपी ढिल्लों को एक सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan/@apdhillon
पंजाबी गायक एपी ढिल्लों का नया गाना 'ओल्ड मनी' जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह गाना अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें एपी के साथ संजय दत्त और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। इसे लेकर दर्शकों के बीच जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। अब इस गाने का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान, एपी ढिल्लों को एक सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।

Vikrant Massey: गुस्से में विक्रांत की स्कूल में हो गई थी लड़ाई, फिर लड़के की हालत देखकर खा ली थी यह कसम


 
विज्ञापन

2 of 5
ओल्ड मनी - फोटो : इंस्टाग्राम @apdhillon
'ओल्ड मनी' गाने के प्रोमो वीडियो को एपी ढिल्लों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इसकी शुरूआत में एपी और उनका दोस्त दिखाई देता है, जो उन्हें जगा रहा होता है। दोनों परेशान दिखते हैं और तेजी से भागते हुए घर से बाहर आते हैं, जहां सलमान खान कार के पास खड़े रहते हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
एपी और उनके दोस्त के सलमान खान के पास पहुंचते ही, भाईजान उनसे पूछते हैं कि कहां जा रहे हो? जवाब में एपी ढिल्लों कहते हैं कि भाई आधे घंटे में आ गए बस। इसके बाद सलमान कहते हैं कि देख लेना, पिछली बार की तरह मुझे वहां आना ना पड़े। इतना कहते ही गाने का नाम दिखाई देता है और एपी ढिल्लों जोर से हंसते हुए नजर आते हैं।
 

4 of 5
सलमान खान, एपी ढिल्लों और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan/apdhillon/@duttsanjay
'ओल्ड मनी' नौ अगस्त को रिलीज होगा। 'ब्राउन मुंडे' गाने से पहचान बनाने वाले एपी ढिल्लों के इस गाने को लेकर अलग ही किस्म का माहौल बना हुआ है। लोग सलमान और संजय की जोड़ी को लंबे समय से देखना चाहते हैं और चंद दिन बाद ही उन्हें अपने सब्र का फल मिलने वाला है। सलमान और संजय दत्त इससे पहले 'सन ऑफ सरदार' फिल्म के एक गाने में नजर आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओल्ड मनी - फोटो : इंस्टाग्राम @apdhillon
एपी ढिल्लों कुछ ही महीने पहले उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कोचेला के मंच पर अपना गिटार तोड़ दिया था। इसके बाद उनकी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की थी। उन पर एक डॉक्यू-सीरीज भी बन चुकी है, जिसमें उनकी संगीत की दुनिया की सनसनी बनने की यात्रा को दिखाया गया है। इस डॉक्यू-सीरीज का नाम 'एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' है।

Trishakti Silver Jubilee: ‘त्रिशक्ति’ के पूरे हुए 25 साल, मधुर भंडारकर की पहली फिल्म नहीं कर पाई थी कमाल





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें