न्यूट्रिशनिस्ट-शेफ राधिका हॉवर्थ और कहानीकार सीमा आनंद जल्द ही 'डबल द मनी' में नजर आने वाली हैं। इसका प्रसारण गुरुवार को चैनल 4 पर होगा। राधिका और सीमा दोनों ही ब्रिटिश भारतीय महिला है। मालूम हो कि इस शो में सभी प्रतियोगियों को चंद घंटों में अपने पैसे को दोगुना करना होता है। इस शो को सू पर्किन्स होस्ट कर रहे हैं।