जूनियर एनटीआर अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हैं। इस फिल्म पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो 'देवरा' की रिलीज की तारीख का एलान हो चुका है, लेकिन अभी भी इसके बदले जाने की संभावना है। इसे लेकर एक चर्चा भी चल पड़ी है।