जारी किया गया बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया, 'आज दिव्यांगजनों के लिए नए-नए मौके और हर जगह उनकी पहुंच बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि देश में हर व्यक्ति सशक्त हो और समाज में सबको समानता मिले। ताकि सहयोग की भावना से हमारा समाज एक साथ मिलकर आगे बढ़े।'
मिलेगी ये सुविधा
सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी फीचर फिल्मों को तय समयसीमा के भीतर पहुंच नए मानकों का पालन करना होगा, जिसके अनुसार जो लोग सुनने में सक्षम नहीं है उनके लिए कम से कम एक क्लोज्ड कैप्शनिंग की सुविधा हो। यानी फिल्म के ऑडियो को स्क्रीन पर हर सीन के दौरान पढ़ा जा सके। वहीं, जो लोग देखने में अक्षम हैं उनके लिए 'आडियो कैप्शनिंग' की सुविधा हो। ताकि ऐसे लोग फिल्म के सीन को बेहतर ढंग से समझने में आसानी हो।