फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब रिलीज होगा नोरा फतेही का नया गाना? पोस्टर शेयर करते हुए डांसर ने फैंस से पूछा सवाल

Thu, 07 May 2026 04:05 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi New Song: नोरा फतेही महिला आयोग के सामने पेश होने को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनका नया गाना कब रिलीज हो रहा है?
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही इन दिनों एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस विवाद के चलते वह राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनका नया गाना कब रिलीज होने वाला है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इसी तरह का एक फोटो शेयर किया है।

विज्ञापन


नोरा फतेही की पोस्ट में क्या है?
नोरा फतेही ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने मरून ड्रेस में पोज दिया है। ऐसा लगता है कि वह जंगल में हैं। इस पर लिखा है 'बॉडी रोल', नौ मई को रिलीज हो रहा है। इसके साथ नोरा फतेही ने लिखा है 'क्या इस गाने का टीजर आज रिलीज करूं?' इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने मांग की है कि जितनी जल्दी हो सके गाने का टीजर रिलीज कीजिए।
 

नोरा को महिला आयोग ने किया तलब
आपको बता दें कि नोरा फतेही मार्च 2026 में उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब फिल्म 'केडी' का गाना 'सरके चुनर' रिलीज हुआ था। इस गाने पर उन्होंने डांस किया था। इस गाने की दर्शकों ने काफी आलोचना की थी। इसके हिंदी गाने के बोल और विजुअल्स दोनों ही अश्लील और आपत्तिजनक लगे थे। इस मामले पर महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया और नोरा को तलब किया था।

राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचीं नोरा फतेही - फोटो : X PTI
क्या बोली नोरा?
आज नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बाहर आकर मीडिया से कहा 'यह बस एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया और मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। एक कलाकार होने के नाते मुझे अपनी जिम्मेदारी निभानी ही होगी। मैंने माफी मांग ली है और सब कुछ लिखित में दे दिया है। वो लोग बहुत ही दयालु और मददगार हैं।'

पहली फिल्म, नाम और पार्टी में है ये खास कनेक्शन; पिता ने इस तरह थलापति विजय के करियर को दिया आकार

विज्ञापन

इन गानों में नजर आईं नोरा
ख्याल रहे कि नोरा फतेही फिल्म 'केडी' में नजर आ चुकी हैं। वह 'थामा' के गाने 'दिलबर की आंखों का' में नजर आ चुकी हैं। वह 'एन एक्शन हीरो' के गाने 'जेडा नशा' और 'सत्यमेव जयते 2' के गाने 'कुसु कुसु' में नजर आ चुकी हैं। वह कई विदेशी कलाकारों के साथ गानों में डांस करते हुए नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें