फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं शशि शेखर वेम्पति? बने CBFC के नए चेयरपर्सन; प्रसार भारती में इस पद पर दे चुके हैं सेवा

Wed, 06 May 2026 10:43 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Shashi Shekhar Vempati: केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना है। आइए जानते हैं वह कौन हैं और उनकी क्या खासियत है?
विज्ञापन
शशि शेखर वेम्पति - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की तरफ से बुधवार को शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का चेयरपर्सन बनाया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक वह तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे। सीबीएफसी फिल्मों को सर्टिफिकेट देता है।

विज्ञापन

प्रसून जोशी की जगह लेंगे वेम्पति
बता दें कि वेम्पति प्रसून जोशी की जगह लेंगे। प्रसून जोशी ने हाल ही में प्रसार भारती के चेयरमैन का पदभार संभाला है। प्रसून जोशी के सीबीएफसी के चेयरपर्सन के पद से हटने के बाद सरकार ने वेम्पति को यह जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस बदलाव को समय के हिसाब से सही बताया है।

शशि शेखर वेम्पति - फोटो : एक्स
कौन हैं वेम्पति?
वेम्पति को सीबीएफसी का चेयरमैन बनाए जाने पर लोग जानना चाहते हैं कि वह आखिर कौन हैं। दरअसल वेम्पति मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह पहले प्रसार भारती के सीईओ थे। उनकी कयादत में दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में कई बदलाव किए गए। इसे आधुनिक बनाया गया। उन्होंने राज्यसभा टीवी और नीति डिजिटल में कई बदलाव किए। 

Raja Shivaji VS Ek Din: 50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची 'राजा शिवाजी', जानें छठे दिन कितनी हुई 'एक दिन' की कमाई

एआई के हैं जानकार
वेम्पति टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भी जानकार हैं। वह एआई4इंडिया के को-फाउंडर भी हैं। वह भारतजेन नाम की पहल से जुड़े हैं। वह विज्ञान और तकनीक से जुड़े कई सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में ऊंचे पदों पर काम कर चुके हैं। इसलिए उनका अनुभव ज्यादा माना जाता है। 

शशि शेखर वेम्पति - फोटो : एक्स
कितना पढ़े हैं शशि शेखर वेम्पति?
वेम्पति ने आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली है। पढ़ाई के बाद उन्होंने मीडिया में अपना करियर बनाया। यहां वह कई पदों पर रहे। उन्होंने 'मन की बात' प्रोग्राम को लेकर 'कलेक्टिव स्पिरिट कंक्रीट एक्शन' नाम की एक किताब लिखी है। इससे लगता है कि उनका लेखन मजबूत है।
विज्ञापन

फायदेमंद हो सकता है वेम्पति का अनुभव
माना जा रहा है कि वेम्पति का तजुर्बा सीबीएफसी को बेहतर बनाएगा। मीडिया और पब्लिक रिलेशन में उनकी पकड़ सीबीएफसी के लिए फायदेमंद हो सकती है। उम्मीद है कि वह सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया को और आसान और पारदर्शी बनाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें