फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही के लिए बॉलीवुड में रहना नहीं है आसान, बोलीं- हर दिन एक नई चुनौती के लिए हूं तैयार

Fri, 22 Mar 2024 10:47 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नोरा फतेही फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में अहम भूमिका में नजर आई हैं। दर्शक उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। नोरा अपने अभिनय करियर के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'मैं खुद पर हर दिन काम कर रही हूं। मैं जो कल थी वो आज नहीं हूं।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोरा फतेही अपने मेहनत के दम पर धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी। बाद में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। आज बॉलीवुड में उनकी पहचान एक सक्षम अभिनेत्री के रूप में होती है। हाल ही में अपनी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के प्रमोशन के दौरान नोरा अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


टाइपकास्ट होने का डर 
नोरा फतेही खुद को बेहतर बनाने में यकीन रखती हैं। उनसे जब ये पूछा गया कि क्या आपको अब भी फिल्मों में रोल पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'देखिए मैंने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी। शुरुआत में कई फिल्मों में मैंने आइटम नंबर भी किए थे। एक वक्त पर मुझे लगने लगा था कि मुझे टाइपकास्ट किया जा रहा है। मुझे खुद को रिपीट करना पसंद नहीं है।'

Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर अदा की 'बस्तर' का हाल बेहाल, जानें 'शैतान'-'योद्धा' समेत अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन


हर दिन एक नई चुनौती 
नोरा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'इंडस्ट्री में एक डांसर को कोई सीरियस भूमिका में कास्ट नहीं करना चाहता है। उन्हें लगता है कि ये बस आइटम नंबर कर पाएगी और कुछ नहीं, लेकिन मैं उनके इस सोच को बदलना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वे इस चीज को समझे कि मैं हर तरह की भूमिका निभा सकती हूं और मैं हर चैलेंज के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन


Sidhu Moosewala: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई गई छोटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर, वीडियो देख फैंस हुए गदगद

कोई कलाकार परफेक्ट नहीं होता   
नोरा फतेही फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में अहम भूमिका में नजर आई हैं। दर्शक उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। नोरा अपने अभिनय करियर के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'मैं खुद पर हर दिन काम कर रही हूं। मैं जो कल थी वो आज नहीं हूं। मैं लोगों से मिलती हूं और उन्हें बताती हूं कि मैं हर तरह की भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं। यहां इंडस्ट्री में आपको खुद से खुद के लिए लोगों से बात करनी होती है। उन्हें बताना पड़ता है कि आप कितने काबिल हो वर्ना आप यहां टिक नहीं पाएंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें