सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर के बच्चे
कपूर परिवार के मुखिया थे सुरिंदर कपूर, जिनका जन्म ब्रिटिश भारत के पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। निर्मल कपूर ब्याहकर सुरिंदर कपूर के घर आईं। दोनों के चार संतान हुईं। तीन बेटे-बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर। एक बिटिया है रीना कपूर। निर्मल कपूर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। वे सोनम कपूर, जान्हवी-खुशी और अर्जुन कपूर-अंशुला की दादी थीं।
बोनी कपूर-मौना-श्रीदेवी, अर्जुन, अंशुला, खुशी और जान्हवी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े बेटे बोनी कपूर का परिवार
बोनी कपूर, निर्मला और सुरिंदर कपूर के बड़े बेटे हैं। बोनी कपूर की दो शादियां हुईं। पहली शादी मौना शौरी से साल 1983 में हुई। हालांकि, 1996 में दोनों अलग हो गए। मौना और बोनी कपूर के दो बच्चे-एक्टर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। बोनी कपूर ने दूसरी शादी श्रीदेवी से रचाई। श्रीदेवी के साथ उनकी दो बेटियां-जान्हवी और खुशी कपूर हैं। बता दें कि मौना शौरी और श्रीदेवी दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं।
अनिल कपूर-सुनीता-हर्षवर्धन-रिया-सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर का परिवार
निर्मल और सुरिंदर कपूर के दूसरे बेटे अनिल कपूर चर्चित बॉलीवुड स्टार हैं। इनकी शादी 1984 में सुनीता कपूर से हुई। सुनीता और अनिल कपूर की दो बेटियां अभिनेत्री सोनम कपूर और प्रोड्यूसर रिया कपूर हैं और एक बेटा एक्टर हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम कपूर की शादी बिजनेसमैन हर्षवर्धन कपूर से हुई है। दोनों के एक बेटा वायु है। रिया की शादी निर्माता-निर्देशक करन बूलानी से हुई है।
संजय कपूर का परिवार
निर्मल और सुरिंदर कपूर के तीसरे नंबर के बेटे संजय कपूर हैं। इनकी पत्नी हैं महीप कपूर। दोनों की शादी साल 1997 में हुई। इनके दो बच्चे हैं, बेटी शनाया कपूर और बेटा जहान कपूर। जहान इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वहीं शनाया फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू के लिए तैयार हैं।
रीना-संदीप मारवाह, मोहित और अक्षय
- फोटो : इंस्टाग्राम