तेलुगू के जाने माने अभिनेता निखिल सिद्धार्थ को आखिरी बार फिल्म 'कार्तिकेय 2' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद से ही निखिल सिद्धार्थ की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई। वहीं, अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अब अभिनेता ने अपनी फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
वीर सावरकर की बायोपिक नहीं है ‘द इंडिया हाउस’
हाल ही में, एक इंटरव्यू में निखिल ने खुलासा किया कि ‘द इंडिया हाउस’ वीर सावरकर के जीवन पर आधारित बायोपिक नहीं है जैसा कि सबके द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है। मेकर्स ने वीर सावरकर की 140वीं जयंती पर फिल्म की पहला लुक जारी किया था। इसलिए लोगों को यह गलतफहमी हो रही है कि यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी पर आधारित होगी,लेकिन ऐसा नहीं है।
The Kerala Story: सुदीप्तो सेन का झूठ आया सामने? जानें 'द केरल स्टोरी' को क्यों नहीं मिल रहा ओटीटी खरीदार
लोग धारणा बनाने से पहले देख लें टीजर
निखिल ने कहा, ‘कई लोगों ने कहा कि द इंडिया हाउस वीर सावरकर की बायोपिक है। यह उनकी बायोपिक नहीं है। यह एक इंडिया हाउस के बारे में है, जहां छात्र रहा करते थे। बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानी वहां रहते थे और उनमें से एक वीर सावरकर थे। किसी भी प्रकार की धारणा लाने से पहले फिल्म रिलीज होने का इंतजार करें या फिर फिल्म का टीजर जरूर देखें। तब तक के लिए मैं सिर्फ इतना ही बता सकता हूं कि यह फिल्म कोई बायोपिक नहीं है।’
Hema Malini: 'मैंने उनसे कभी बात नहीं की लेकिन...,' हेमा ने बताया धर्मेंद्र की पहली पत्नी से न मिलने का कार
फिल्म ‘स्पाई’ में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो निखिल इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘स्पाई’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। गौरतलब है कि निखिल की यह फिल्म 'स्पाई' एक्शन थ्रिलर है, जिसे एड एंटरटेनमेंट भारी भरकम बजट में बना रहा है। इसके निर्माता राजशेखर रेड्डी हैं। इस फिल्म के साथ संपादक गैरी बीएच निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत कर रहे हैं।