निकोलस किम कोपाला, जिन्हें निकोलस केज के नाम से भी जाना जाता है, एक मशहूर अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अवॉर्ड जीते हैं। उन्हें उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल में ही अभिनय से सन्यास लेने और हॉलीवुड में अपने भविष्य को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि वह अभिनय से सन्यास लेने की अपनी योजना को हकीकत में बदलने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
निकोलस ने अभिनय से सन्यास को किया सुनिश्चित
निकोलस ने साल 2023 में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अभिनय से सन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह तीन या चार और फिल्मों में नजर आएंगे। इसके बाद वह अभिनय से सन्यास ले लेंगे। हाल में ही द न्यू यॉर्कर को दिए एक इंटरव्यू में उनसे इस पर सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने इसे सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि वह दो-तीन सहायक भूमिका और तीन से चार बार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इसके बाद अभिनय से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि शायद यही वो कुछ फिल्में है, जिसका जिक्र वो कर रहे थे।
Prasanth Varma: 'रिजेक्शन ब्लेसिंग है' पोस्ट का रणवीर सिंह से नहीं है कोई ताल्लुक, प्रशांत वर्मा ने दी सफाई
पहली बार उनकी फिल्म देखने वालों को दी फिल्म पिग देखने की सलाह
इस बातचीत के दौरान, जब उनसे पूछा गया कि वह उस व्यक्ति को उनकी कौन सी फिल्म देखने की सलाह देंगे, जिसने उनकी कोई फिल्म नहीं देखी हो। इस का जवाब देते हुए अभिनेता ने फिल्म पिग का जिक्र किया। इस पर समझाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि लोग इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं, क्योंकि किसी ना किसी समय इंसानों पर भी त्रासदी आने वाली है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन्हें किसी लोकगीत की तरह लगती है। यह एक बेहद शांत और अच्छी फिल्म है, जिससे इंसानों को काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।
VFX Movies: रा.वन से लेकर बाहुबली 2 तक, कल्कि 2898 एडी से पहले इन फिल्मों के वीएफएक्स की खूब हुई चर्चा
'जो सिनेमा के साथ कहना था, कह दिया है'
उन्होंने कहा कि यह एक फिसलन भरी ढलान के जैसा है, हो सकता है कि वह अब वैसा प्रदर्शन ना कर पाएं। उन्होंने उदाहरण के साथ समझाते हुए कहा कि लोग ये देखना नहीं चाहेंगे कि शार्क रबर से बनी हुई है। लोग चाहेंगे कि शार्क डरावनी हो और वह पानी के भीतर ही रहे। कुल मिलाकर वह कहना चाह रहे थे कि इससे पहले कि वह दर्शकों को पसंद आना कम हो जाएं, वो फिल्मों से सन्यास लेना चाहते हैं। इसके जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सिनेमा के साथ, जो भी कहना था उन्होंने कह दिया है। उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मैंने जितना हो सकता था, उतना ज्यादा फिल्मों में काम किया है, उसे आगे बढ़ाया है"।
अंबानियों के यहां दिखी वर्षों पुरानी परंपरा, पान खिलाकर हुआ मेहमानों का स्वागत