फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन से पहले रश्मिका मंदाना ने पैप्स के साथ काटा केक; सिंदूर लगाए एयरपोर्ट पर बिंदास लुक में दिखीं एक्ट्रेस

Sat, 04 Apr 2026 03:32 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Video: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं। मौका क्योंकि उनके जन्मदिन से पहले का है, तो पैप्स ने पूरी तैयारी करते हुए एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट किया और केक कटवाया।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए यह साल काफी खास है। आखिर उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत जो की है। फरवरी में कपल ने उदयपुर में शादी रचाई। शादी के बाद रश्मिका मंदाना कल 05 अप्रैल को अपना पहला जन्मदिन मनाएंगी। इससे पहले उन्होंने पैप्स के साथ केक काटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन

रश्मिका ने पैपराजी के साथ काटा केक
रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे ब्राउन स्कर्ट और ब्लैक टॉप पहने दिख रही हैं। काला चश्मा लगाए रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रश्मिका का यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां वे पैपराजी से घिरी दिख रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले पैपराजी के साथ केक काटा। इस वीडियो पर फैंस रश्मिका को बर्थडे विश कर रहे हैं। साथ ही उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। खासकर एक्ट्रेस के सिंदूर ने लोगों का खास ध्यान खींचा है।
 
विज्ञापन

शादी के बाद पहला बर्थडे मनाएंगी रश्मिका
रश्मिका मंदाना का शादी के बाद यह पहला जन्मदिन होगा, लिहाजा विजय के साथ वे इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट करेंगी। बता दें कि 5 अप्रैल 1996 को जन्मीं रश्मिका साउथ की चर्चित एक्ट्रेस हैं, साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी। रश्मिका की चर्चित फिल्मों में 'पुष्पा' फ्रेंचाईजी, छावा, एनिमल, गीता गोविंदम और सिकंदर हैं। 

Toaster Trailer: रिलीज हुआ 'टोस्टर' का ट्रेलर, कंजूसी की हद पार करते नजर आए राजकुमार राव

रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'रणबाली' उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसमें वे शादी के बाद पहली बार विजय देवरकोंडा के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। इसके अलावा 'मैसा', 'एनिमल पार्क' और 'पुष्पा 3' भी उनकी झोली में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें