फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' का नया पोस्टर जारी, वसुधा के रोल में नजर आएंगी तब्बू

Sat, 20 Jul 2024 01:48 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'औरों में कहां दम था' से अभिनेत्री तब्बू का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसे जारी करते हुए निर्देशक नीरज पांडे ने बताया कि वसुधा का किरदार मजबूत और स्वतंत्र है।
विज्ञापन
फिल्म 'औरों में कहां दम था' - फोटो : इंस्टाग्राम @neerajpofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और तब्बू की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' से तब्बू के किरदार का एक नया पोस्टर जारी किया गया है। तब्बू इस फिल्म में वसुधा के रोल में नजर आएंगी। एक बार रिलीज की तारीख पीछे खिसकने के बाद यह फिल्म अब सिनेमाघरों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Fahmaan-Sumbul: 'हम एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहना चाहते', क्या सुम्बुल से टूट गई फहमान की दोस्ती?

निर्देशक नीरज पांडे ने वसुधा को बताया मजबूत और स्वतंत्र
विज्ञापन

नीरज पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'औरों में कहां दम था' का नया पोस्टर साझा किया, जिसमें अभिनेत्री तब्बू भी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि तब्बू वसुधा के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने इस किरदार को मजबूत, प्रेममय और स्वतंत्र बताया है। फिल्म में तब्बू और अजय देवगन के जवानी वाले किरदार को निभाने वाले कलाकार साई मांजरेकर  और शांतनु माहेश्वरी भी पोस्टर में दिख रहे हैं।
 

 

Stree: चंदेरी में शूटिंग के दौरान टीम को हुआ था अलौकिक शक्ति का अनुभव? रातभर टिमटिमाती रही थीं बत्तियां

10वीं बार परदे पर साथ दिखेंगे अजय देवगन और तब्बू 

विज्ञापन

'औरों में कहां दम था' एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन और तब्बू एक साथ 10वीं बार काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'दृश्यम', 'दृश्यम 2', 'विजयपथ', 'हकीकत', 'दे दे प्यार दे', 'तक्षक', 'फितूर', 'गोलमाल अगेन' और भोला में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, सय्याजी शिंदे और पुष्पेंद्र सिंह ने भी अभिनय किया है।

Saripodhaa Sanivaaram: ‘नराकासुर’ बन एसजे सूर्या ने मचाया आतंक, नानी की फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' का टीजर जारी
विज्ञापन

 

2 अगस्त को होगी रिलीज
'औरों में कहां दम था' को पहले 5 जुलाई, 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला 'उलझ' से होगा, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है। 'औरों में कहां दम था' का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावणी ने तैयार किया है। इसके गाने 'तू' और 'ऐ दिल जरा' को लोग पसंद कर रहे हैं।

Bad Newz: 'बैड न्यूज' की शानदार ओपनिंग देख गदगद हुए विक्की कौशल, फैंस को कहा- शुक्रिया, मेहरबानी, करम!


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें