कोरियन थ्रिलर शो ‘स्क्विड गेम’ के पहले सीजन के ग्लोबल हिट होने के बाद बहुत पहले नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी है। इस शो का पहला बहुत पहले ही रिलीज हुआ था और लोग इसके दीवाने बन गए थे। प्रशंसकों के साथ ही समीक्षकों द्वारा भी इसको अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर ‘स्क्विड गेम 2’ का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। मेकर्स ने अब इसके सीजन 2 का टीजर रिलीज कर दिया है और यह फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है।
‘स्क्विड गेम 2’ का टीजर हुआ रिलीज
जब से 'स्क्विड गेम' दुनिया में सबसे लोकप्रिय शो में से एक बन गया है, तब से प्रशंसक दूसरे सीजन पर किसी भी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, इंतजार खत्म हुआ क्योंकि 2021 में पहले सीजन को स्ट्रीम करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ' स्क्वीड गेम 2 ' के लिए फर्स्ट-लुक टीजर वीडियो को रिलीज कर दिया है। नए सीजन में कुछ नए किरदार भी देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि ' स्क्वीड गेम 2 ' टीजर में क्या नया दिखाया गया है।
दर्शकों को दूसरे भाग का था बेसब्री से इंतजार
पिछले दिनों नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सीरीज की घोषणा करते हुए लिखा था, 'रेड लाइट ... ग्रीन लाइट! स्क्विड गेम आधिकारिक तौर पर सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है। वहीं दूसरे ट्वीट में इसके निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक के द्वारा फैंस के लिए एक खास नोट भी शेयर किया गया है। अब सीरीज के दूसरे पार्ट के टीजर ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया है। स्क्विड गेम पैसे की तंगी से जूझ रहे व्यक्तियों की कहानी है, जो बच्चों के खेल में बड़ी रकम जीतने के मौके के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। लेकिन हारने वालों के लिए मौत ही एकमात्र विकल्प है। यह शो, एक समय में, नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज थी।
Anurag Thakur: OTT के बढ़ते दायरे पर बोले अनुराग ठाकुर, टूट गई सीमा की बाधा, दर्शकों को भा रहा इंडियन कंटेंट
मेकर्स ने किरदारों का नहीं किया खुलासा
आपको बता दें कि वापसी करने वाले कलाकारों के साथ, कई नए कलाकार 'स्क्वीड गेम 2' की टीम में शामिल होंगे। इसमें कोरियाई अभिनेता और गायक यिम सी-वान, कांग हा-नेउल, पार्क सुंग-हून और यांग डोंग-जौन शामिल हैं । जबकि इन अभिनेताओं के किरदारों का खुलासा होना बाकी है। इन चारों को उस बटन पर मंडराते देखा जा सकता है, जो खिलाड़ियों को खेल जारी रखने पर वोट करने का मौका देता है। जैसा कि टीजर में दिखाया गया है कि यह सभी प्रतियोगी आपस में भिड़ते नजर आएंगे।