फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ से पहले रिलीज हुआ अंकुश राजा का नया गाना ‘ओरी तर’, गायक ने बताया पर्व का महत्व

Fri, 17 Oct 2025 08:20 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ankush Raja Chhath Geet: भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते गायक अंकुश राजा ने नया छठ गाना 'ओरी तर' रिलीज किया है। इस गीत को जनता का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
अंकुश राजा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के त्यौहार के बाद छठ पर्व भी आने वाला है, जिसे लेकर लोगों के मन काफी उत्साह है। हाल ही में भोजपुरी के युवा और चर्चित गायक अंकुश राजा ने नया छठ गीत गाया है, जो रिलीज होने के बाद से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए सुनते हैं कैसा है गीत और क्या बोल रहे यूजर्स। 

गाने में छठ पर्व के महत्व को बताया गया 

विज्ञापन

अंकुश राजा द्वारा गाया गया छठ गीत ‘ओरी तर’ यूट्यूब पर 5 दिन पहले रिलीज हो गया था, जो दर्शकों द्वारा काफी देखा और सुना जा रहा है। बीते दिन गुरुवार को गायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस गाने को साझा किया है। आपको बताते चलें कि इस गाने को अंकुश राजा के साथ नंदिनी सिंह ने भी आवाज दी है। वहीं इसमें म्यूजिक दिया है गोविंद ओझा ने, तो इसे लिखा है मनोज मतलबी ने। अगर इस गाने के वीडियो की बात करें, तो इसमें अंकुश और नंदनी सिंह गाना गाने के साथ-साथ वाद्य यंत्रों को भी बजाते नजर आते हैं। वहीं बैकग्राउंड में छठ पूजा के कुछ झलक दिखाई गई है, जिसमें सूर्योदय की किरणें, डूबते सूरज को अर्घ्य और परिवारों की एकजुटता आदि। 

यह खबर भी पढ़ें: सैफ-करीना की शादी की सालगिरह पर बहन सबा ने शेयर की दो खास तस्वीरें, कहा- अभी भी दोनों के बीच केमिस्ट्री है
विज्ञापन


 
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस नए छठ गीत के आने के बाद नेटिजंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जय छठी मईया।' दूसरे यूजर कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ऐसे ही और गीत बनाइए।' वहीं एक ने यूजर ने बोला, 'भैया आप बहुत अच्छा गाना गाए हैं, ये सुन के दिल को बहुत सुकून मिला।' इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा कि अंकुश राजा की आवाज बहुत अच्छी है और सभी लोग गाने को काफी प्यार दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें