सैफ की बहन ने सालगिरह पर दी मुबारकबाद
अपनी पोस्ट में, सबा ने करीना और सैफ की डेटिंग के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर साझा की। इसके बाद सबा ने दोनों की हाल के दिनों की तस्वीर साझा की। तस्वीरें पोस्ट करते हुए सबा ने लिखा 'जब तुम दोनों डेटिंग कर रहे थे, तब मैंने जो तस्वीरें ली थीं, अब जो तस्वीरें ली हैं, उनमें समय थम सा गया लगता है। तुम दोनों में अब भी वो खास केमिस्ट्री और वाइब है। तुम दोनों एक साथ कमाल के लग रहे हो। महशाअल्लाह।' उन्होंने पोस्ट में लिखा।
सबा ने करीना की तारीफ की
अपनी पोस्ट में, सबा ने करीना की तारीफ की और पटौदी परिवार में उनका दोबार स्वागत किया। उन्होंने लिखा 'मुझे सेल्फी सिखाने से लेकर साथ में पोज देने तक... बेबो, मैं तुम्हारे सीधे-सादे रवैये की कद्र करती हूं। तुमने इसे सच्चा रखा है। परिवार में तुम्हारा फिर से स्वागत है।'
अपनी पोस्ट को मुबारकबाद के साथ खत्म करते हुए, सबा ने लिखा, 'एक-दूसरे को उसी तरह देखते रहो जैसे शादी की तस्वीर में प्यार से एक दूसरे को देख रहे थे। आप दोनों को प्यार और दुआएं।'
यह खबर भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की अटकलों पर लगाया विराम? तस्वीर शेयर करते हुए लिखी ऐसी बात