फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alpha Movie: 'अल्फा' के नए पोस्टर पर बवाल! सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया ‘ड्यून’ की कॉपी, जमकर हुई ट्रोलिंग

Fri, 12 Jun 2026 03:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alpha Movie: आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'अल्फा' का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। यूजर्स इसे हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून' के पोस्टर की कॉपी बता रहे हैं। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
अल्फा और ड्यून - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्फा' के नए पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कई यूजर्स ने इसके कई सीन्स की तुलना हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून' के पोस्टर से कर रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स, फिल्म के टीजर के कुछ सीन्स की तुलना फ्रेंच क्लासिक 'ला फेम निकिता' से भी कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

विज्ञापन

आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर  बहुचर्चित फिल्म 'अल्फा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की तुलना हॉलीवुड फिल्म ड्यून से की जाने लगी। हाल ही में जारी किए गए पोस्टर में फिल्म की स्टारकास्ट को एक रफ और गंभीर अंदाज में दिखाया गया है। 

एक जैसे दिखे 'अल्फा' और 'ड्यून' के पोस्टर ? 
पोस्टर रिलीज होने के तुरंत बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि इसकी कंपोजिशन, कलर ग्रेडिंग और ओवरऑल मूड काफी हद तक 'ड्यून' के पोस्टर जैसा नजर आता है। 'ड्यून' में टिमोथी शैलेमे, रेबेका फर्ग्यूसन, ऑस्कर आइजैक और जेंडाया मुख्य भूमिकाओं में थे।

विज्ञापन




एक एक्स यूजर ने पोस्टर को ‘ड्यून कोडेड’ बताया, जबकि दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि एआई से ऐसा पोस्टर बनवा सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा यह 'ड्यून 3' का पोस्टर है।’ वहीं, कई लोगों ने दोनों पोस्टरों का कोलाज शेयर कर अल्फा के कॉपी होने की बात की है। 

टीजर की भी हुई तुलना
सिर्फ पोस्टर ही नहीं, हाल ही में रिलीज हुए 'अल्फा' के टीजर को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है। दर्शकों को फिल्म के एक्शन सीक्वेंस पसंद आए है। लेकिन, कुछ यूजर्स ने टीजर के एक सीन की तुलना फ्रेंच क्लासिक फिल्म 'ला फेम निकिता' से कर दी है। कई लोगों ने दोनों फिल्मों की तस्वीरें और क्लिप शेयर कर कॉपी होने का दावा किया है। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
'अल्फा' में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो एक नए जासूस की कहानी दिखाती है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें