नेटफ्लिक्स ने किया था यह पोस्ट
नेटफ्लिक्स ने तीन जनवरी को ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें ब्लिंकिट, जोमैटो और नेटफ्लिक्स के होर्डिंग्स दिख रहे थे। ब्लिंकिट के होर्डिंग पर लिखा था, 'दूध मांगोगे, दूध देंगे।' वहीं, जोमैटो के होर्डिंग पर 'खीर मांगोगे, खीर देंगे' लिखा था। इसके बाद नेटफ्लिक्स का होर्डिंग था, जिस पर 'फ्राइडे मांगोगे, वेडनसडे देंगे' का जिक्र था। बता दें कि वेडनेसडे नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज है। इसे एमजीएम ने बनाया था। एमजीएम को हाल ही में अमेजन ने खरीद लिया। ऐसे में अटकलें लग रही थीं कि इसका अगला सीजन प्राइम वीडियो पर आ सकता है। हाल ही में खुलासा हुआ है कि वेडनेसडे सीरीज के राइट्स नेटफ्लिक्स ने इस सौदे से पहले ही खरीद लिए थे।
Satish Shah: 'साराभाई वर्सेस सारा भाई' फेम सतीश शाह का लंदन में उड़ाया गया मजाक, एक्टर के जवाब ने की बोलती बंद
कश्मीर मांगोगे तो...
नेटफ्लिक्स के इस पोस्ट के बाद तमाम कंपनियां अपनी-अपनी टैगलाइन के साथ जवाब देने लगीं। सबसे पहले ब्लिंकिट ने लिखा, 'बिंज वॉच करोगे, पॉपकॉन हम ला देंगे।' इस पर नेटफ्लिक्स ने बड़े ही चुटीले अंदाज में लिखा, 'हम आपके हैं कॉर्न।' वहीं, जोमैटो ने लिखा, 'कोई बात नहीं, दिन तो आखिर बुधवार है न...।' इसके बाद अंकित दुबे नाम के एक यूजर्स ने इसे भारतीय सेना से जोड़ते हुए होर्डिंग लगाया, जिस पर लिखा था, 'कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।' गौर करने वाली बात यह है कि ये सभी टैगलाइंस सनी देओल अभिनीत फिल्म 'मां तुझे सलाम' के चर्चित डायलॉग 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे' पर आधारित हैं।
Pathaan Trailor Leaked: रिलीज से पहले लीक हो गया पठान का ट्रेलर? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच
कई और कंपनियां भी मैदान में कूदीं
ट्विटर पर चले इस टैगलाइन और होर्डिंग वॉर में कई दूसरी कंपनियों ने भी जमकर मजे लिए। उन्होंने अपनी-अपनी टैगलाइन और पंचलाइन शेयर करते हुए यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश की। नियो सॉल्यूशंस ने लिखा, 'जीरो फॉरेक्स मार्कअप मांगोगे, नियो ग्लोबल देंगे।' वहीं, बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड की ओर से ट्वीट किया गया, 'प्रोटेक्शन मांगोगे, इंश्योरेंस देंगे।' अंकित उमराव नाम के एक शख्स ने तो इसे रोजगार से जोड़ दिया। उन्होंने एचआर का हवाला देते हुए लिखा, 'हाइक मांगोगे, उम्मीद देंगे।' इनके अलावा 'न्यूज मांगोगे, व्यूज देंगे' जैसे जवाब भी दिए गए।
Trial By Fire Trailer: 24 साल...59 मौत, ट्रेलर में दिखेगी उपहार अग्निकांड में उजड़े परिवारों की कहानी