आपको बता दें कि 20 जनवरी, 1940 को पश्चिम गोदावरी जिले के मोगलथुर में जन्मे कृष्णम राजू ने 1966 में चिल्का गोरिंका के साथ अपनी शुरुआत की। उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई। फिल्म 'अवेकल्लू' में उनके अभिनय कौशल की बहुत तारीफ की। इसके अलावा इस फिल्म ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई। 'हंथाकुलु देवांथाकुलु', 'भक्त कन्नप्पा', 'थंद्रा पपरायुडु' आदि फिल्मों ने उन्हें अभिनय की दुनिया का मशहूर खलनायक बना दिया।