फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Plane Crash: विमान हादसे में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन, कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं पोखरा

Sun, 15 Jan 2023 08:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीरा पोखरा में होने वाले एक संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही थीं। वह नेपाली म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम थीं। 
विज्ञापन
नीरा छन्त्याल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया के लोगों को सदमे में डाल दिया है। इस विमान में 68 यात्री समेत 72  लोग सवार थे, जिनमें 69 शव अब तक बरामद कर लिए गए हैं। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था, लेकिन अपनी तय जगह पर पहुंचने से पहले ही  दुघर्टना का शिकार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लेन में नेपाल की मशहूर लोक गायिका नीरा छ्न्त्याल भी सवार थीं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में उनका नाम भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें-  Esha Deol: ओटीटी के बाद एशा की बड़े परदे पर वापसी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने अमित साध की बनी हीरोइन

बताया जा रहा है कि नीरा पोखरा में होने वाले एक संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही थीं। नीरा नेपाली म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम थीं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने गाने शेयर किया करती थीं। यूट्यूब पर उनके गानों को काफी पसंंद किया जाता है। महीने भर पहले ही उन्होंने यूट्यूब पर अपना नया गाना अपलोड किया था, जिसे उनके फैंस ने काफी सराहा था। पिरतीको डोरी समेत उनके कई गाने नेपाल में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़ें-  Mission Majnu: मिशन मजनू के ट्रेलर को जमकर ट्रोल कर रहे पाकिस्तानी, बर्गर को टोपी पहनाकर कह रहे- आदाब
विज्ञापन

बता दें कि नेपाल की यति एयलाइंस का विमान ATR-72 ने रविवार को काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 68 यात्री समेत 72 लोग सवार थे। इस विमान में को-पायलट अंंजू खतिवाड़ा ने भी अपनी जान गंवा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजू की यह आखिरी उड़ान थी। इससे कुछ साल पहले अंजू के पति की भी विमान हादसे में जान गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें