कभी गाना नहीं गाएंगे नील नितिन मुकेश
नील से पूछा गया कि आप निर्देशन में कदम रख चुके हैं। क्या आप कभी गाना गाना चाहेंगे? इस पर नील ने बताया कि मैं गाना गा लेता हूं, लेकिन मैं कभी गाना नहीं गाऊंगा। क्योंकि आप मुझे मेरे दादा और पिता से मिलाएंगे। मैं मीडिया से और सबसे ज्यादा मैं अपने पिता से डरता हूं। मैं उनके परिवार से आता हूं। उतना अच्छा नहीं कर सकता। उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।
IIFA Awards: क्या बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं महिमा चौधरी की बेटी? अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया
नील नितिन मुकेश का वर्कफ्रंट
नील नितिन मुकेश हाल ही में 'हिसाब बराबर' में नजर आए थे। इससे पहले वह 2019 में 'साहो' और 'बाईपास रोड' में नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कास्टिंग डायरेक्टर्स को काम के लिए फोन करते रहते हैं।