फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladeshi Star Meghna Alam Arrested: बांग्लादेशी अभिनेत्री मेघना आलम गिरफ्तार, देश को खतरे में डालने का आरोप

Tue, 15 Apr 2025 02:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bangladeshi Model and Actress Meghna Alam Arrested: बांग्लादेशी मॉडल और अभिनेत्री मेघना आलम को गिरफ्तार किया गया है। उन पर देश को खतरे में डालने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
Meghna Alam - फोटो : इंस्टाग्राम-@missbangladeshforever
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी मॉडल और अभिनेत्री मेघना आलम को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी बीते बुधवार 09 अप्रैल को हुई। उन पर देश को खतरे में डालने का आरोप है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेशी मॉडल और अभिनेत्री को देश के स्पेशल पावर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सऊदी अरब के साथ बांग्लादेश के संबंधों को खराब करने की कथित कोशिश के लिए जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन

Meghna Alam - फोटो : इंस्टाग्राम
राजनयिक से ब्लैकमेलिंग का आरोप
मेघना साल 2020 में मिस अर्थ बांग्लादेश का खिताब जीत चुकी हैं। बांग्लादेश पुलिस ने बीते बुधवार देर रात मेघना के घर छापा मारने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। उस वक्त वे फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थीं और अपनी बेगुनाही का दावा कर रही थीं। मेघना की गिरफ्तारी की वजह सऊदी अरब के शादीशुदा राजनयिक के साथ उनके कथित रिलेशनशिप से भी जुड़ा बताया जा रहा है। मेघना ने एक सऊदी राजनयिक पर एजेंसियों की मदद से उन्हें चुप कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। वहीं, राजनयिक ने मेघना पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Arjun Kapoor: इस फिल्म को देखे बिना खाना तक नहीं खाते थे अर्जुन कपूर, अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा

गिरफ्तारी के तरीके की हो रही आलोचना
मेघना की गिरफ्तारी का मुद्दा बांग्लादेश में चर्चा में है। वहीं, उन्हें जिस तरीके से गिरफ्तार किया गया है, उस पर आक्रोश भी है। तमाम लोगों ने मेघना की गिरफ्तारी के तरीके की आलोचना की है। मेघना को फिलहाल 30 दिनों के लिए हिरासत में भेजा गया है। कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले मेघना फेसबुक लाइव वीडियो में अपनी बेगुनाही की बात कर रही थीं। हालांकि, फिलहाल वह वीडियो डिलीट कर दिया गया है। बांग्लादेश के दैनिक अखबार प्रोथोम अलो की रिपोर्ट के अनुसार, मेघना आलम को पुलिस ने बिना किसी औपचारिक आरोप के उठा गिरफ्तार कर लिया। आलम की गिरफ्तारी के इस तरीके की बांग्लादेशी अधिकारियों ने आलोचना की है। गिरफ्तारी के अगले दिन मेघना आलम को ढाका की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने मेघना को 30 दिन के कारावास की सजा सुनायी।

विज्ञापन

शादीशुदा राजनयकि से शादी से इनकार किया
डेली स्टार के अनुसार मेघना आलम ने अपने अब डिलीट हो चुके फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि वे एक विदेशी राजनयिक के साथ रिलेशनशिप में थी, जो शादीशुदा था। वहीं, मेघना के पिता बदरूल आलम ने डेली स्टार से बातचीत में कहा, 'राजदूत और मेघना रिलेशनशिप में थे और मेरी बेटी ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, क्योंकि राजनयिक पहले से शादीशुदा है और उनके बच्चे हैं। जब मेघना को राजनयिक की शादी के बारे में पता चला तो उसने राजनयिक के घर फोन किया और उसकी पत्नी से बात की'। बदरुल आलम ने आगे आरोप लगाया कि राजनयिक ने गृह मंत्रालय से संपर्क किया था, जिसके निर्देश पर उनकी बेटी को उनके घर से उठाया गया'।

यह खबर भी पढ़ें:
Bhojpuri Stars: हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं ये भोजपुरी कलाकार, एक ने बीते वर्ष पुलिस ऑफिसर बन जमाया रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें