फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारे दिल की धड़कनों को बहुत मुबारक'; रणबीर कपूर-आलिया की एनिवर्सरी पर नीतू सिंह-सोनी राजदान ने लुटाया प्यार

Tue, 14 Apr 2026 12:04 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Anniversary: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज 14 अप्रैल को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। कपल ने साल 2022 में शादी रचाई थी। आज खास मौके पर परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल हैं। कई साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। आज इनकी वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर रणबीर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर से लेकर आलिया की मॉम सोनी राजदान तक, परिवार के सदस्यों ने कपल को बधाई दी है।

विज्ञापन

सोनी राजदान ने दिया प्यार और आशीर्वाद
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने रणबीर और आलिया की एक फोटो शेयर कर लिखा है, 'तुम दोनों को खूब प्यार। हमेशा आशीर्वाद और प्यार बना रहे'।

नीतू सिंह बोलीं- 'दिल की धड़कनों को मुबारकबाद'
दिग्गज एक्ट्रेस नीतू सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहू-बेटे की फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, 'मेरे दिल की धड़कनों को बहुत-बहुत मुबारक हो'।

क्या समय रैना करने वाले हैं रणवीर अल्लाहबादिया के साथ ‘कॉलेब’? कॉमेडियन ने किया खुलासा; फैंस हुए एक्साइटेड

रिद्धिमा ने दी भाई-भाभी को बधाई
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, 'हमारे स्वीटहार्ट्स'। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मुंबई के बांद्रा स्थित रणबीर के घर 'वास्तु' अपार्टमेंट में हुई थी। एक बहुत ही निजी समारोह में शादी हुई, जिसमें बहुत करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। 

विज्ञापन

रणबीर आलिया का वर्क फ्रंट
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है। यह फिल्म दो भाग में रिलीज होगी। नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे। साथ ही विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। आलिया की झोली में 'अल्फा' भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें