फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: पंचायत की प्रधान 'मंजू देवी' के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, नीना गुप्ता मलयामल सीरीज में आएंगी नजर

Mon, 22 Jul 2024 10:24 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता जल्द ही एक मलयालम सीरीज में नजर आएंगी। उनके पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेत्री ने रविवार रात नेक्सा स्ट्रीमिंग एकेडमी अवार्ड्स में अपनी फिल्म 'मस्त में रहने का' के लिए एक पुरस्कार भी जीता है। 
 
विज्ञापन
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी अदाकारी के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बेशक वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। नीना गुप्ता बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। उन्होंने सिनेमा के पर्दे पर अपनी भूमिकाओं से दर्शकों के दिल को छुआ है। साल 1982 में अपनी पहली फिल्म 'आधारशिला' से लेकर 1994 में 'वो छोकरी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने तक, नब्बे के दशक के टीवी सीरीज ‘सांस’ के साथ एक अभिनेत्री और निर्देशक के रूप में उन्होंने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। बीच में कुछ सालों फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बाद नीना ने साल 2018 में कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘बधाई हो’ में एक मध्यम आयु वर्ग की गर्भवती महिला की भूमिका निभाकर अपने करियर को फिर से पटरी पर ला दिया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। अपनी दूसरी पारी शुरू करने के बाद वह काफी व्यस्त रहीं। अब अभिनेत्री ने अपनी नई परियोजना को लेकर खुलासा किया है। 
विज्ञापन


‘पंचायत’ सीरीज के लिए मिली सराहना
अपनी दूसरी पारी में नीना गुप्ता को सबसे अधिक सराहना 'पंचायत सीजन 3' के लिए मिली। एक ग्रामीण प्रधान महिला की सशक्त भूमिका में उन्हें खूब पसंद किया गया। दर्शकों ने उनके किरदार से अलग तरह का जुड़ाव महसूस किया। दिलचस्प बात ये है कि अब अभिनेत्री के पास कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं, जो जल्द ही रिलीज होंगे। 
Vicky Kaushal Interview: दर्शकों को ईमानदारी चाहिए, वो नहीं है तो बड़े से बड़े स्टार को भी रिजेक्ट कर देंगे
विज्ञापन


मलयालम सीरीज में दिखेंगी नीना
एएनआई से बातचीत में नीना गुप्ता ने खुलासा किया कि उनकी आने वाली परियोजनाओं में से एक मलयालम सीरीज भी है। उन्होंने संभावित शीर्षक वाली फिल्म 'मेड इन इंडिया' में रकुल प्रीत सिंह के साथ काम करने के बारे में भी बात की। अभिनेत्री ने कहा 'मैंने एक मलयालम सीरीज की है जो बहुत जल्द डिज्नी+ हॉटस्टार पर आएगी। साथ ही, मैंने रकुल प्रीत सिंह के साथ एक फिल्म की है। अब तक, फिल्म का नाम 'मेड इन इंडिया' है, लेकिन इसे बदला जा सकता है। मैं फिल्म 'बा' का भी हिस्सा हूं।’ 
विज्ञापन


नीना ने जीता अवार्ड
इस बीच, नीना गुप्ता ने रविवार रात नेक्सा स्ट्रीमिंग एकेडमी अवार्ड्स में अपनी फिल्म 'मस्त में रहने का' के लिए एक ट्रॉफी जीती। जीत से उत्साहित, उन्होंने कहा, ‘पुरस्कार प्राप्त करना बहुत अच्छा लगता है। हम दर्शकों का दिल जीतने के लिए काम करते हैं। पुरस्कार जीतना हमेशा मेरे लिए 'सोने पे सुहागा' जैसा रहा है।’ आपको बता दें कि साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स के आयोजकों ने कल रात स्ट्रीमिंग एकेडमी अवार्ड्स का आयोजन किया।
Kamaal R Khan: लन्दन में शिफ्ट हुए कमाल आर खान, सोशल मीडिया पर खबर ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें