फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mookuthi Amman 2: तगड़ी लागत से बनाई जा रही नयनतारा की फिल्म 'महाशक्ति', महिला दिवस से पहले शुरू हुई तैयारी

Thu, 06 Mar 2025 06:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara Movie Mookuthi Amman 2: नयनतारा सुपरहिट फिल्म 'मुकुथी अम्मान' के सीक्वल 'मुकुथी अम्मान 2' में लीड रोल अदा करती दिखेंगी। आज गुरुवार को चेन्नई में मुहूर्त के साथ फिल्म लॉन्च की गई है। यह मेगा बजट फिल्म है, जिसमें महिलाओं के लिए खास संदेश होगा।
विज्ञापन
भव्य इवेंट में नयनतारा की फिल्म 'महाशक्ति' लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला दिवस (8 मार्च) से पहले आज गुरुवार को नयनतारा की अगली फिल्म की आधिकारिक तौर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। चेन्नई में एक भव्य इवेंट में मुहूर्त के साथ फिल्म लॉन्च की गई है। इसका नाम है 'महाशक्ति'। इसके साथ नई फ्रेंचाइजी की भी नींव डल चुकी है। तमिल में फिल्म का नाम 'मुकुथी अम्मान 2' है। यह साल 2020 में आई नयनतारा की ही फिल्म 'मुकुथी अम्मान' की सीक्वल है, जिसे अच्छी खासी लागत के साथ बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन

भव्य इवेंट में नयनतारा की फिल्म 'महाशक्ति' लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करोड़ों की लागत से फिल्म होगी तैयार
फिल्म 'महाशक्ति' को 100 करोड़ रुपये लागत के साथ बनाया गया है। इसे डॉ. इशारी के. गणेश के नेतृत्व में आइवी एंटरटेनमेंट और वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने मिलकर बनाया है। आज गुरुवार को चेन्नई में फिल्म का भव्य मुहूर्त किया गया। जैसा कि फिल्म के नाम से ही स्पष्ट है इसमें महिला सशक्तीकरण के लिए खास संदेश होगा। फिल्म को देश और दुनियाभर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं।  

भव्य इवेंट में नयनतारा की फिल्म 'महाशक्ति' लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'महाशक्ति' के साथ  नई फ्रेंचाइजी की शुरुआत
नयनतारा के अलावा फिल्म में योगी बाबू अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म में उर्वशी के साथ-साथ गरुड़ राम और अजय घोष भी शामिल हैं। विजय प्रतिपक्षी की फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। मेकर्स के मुताबिक फिल्म के तमिल संस्करण का टाइटल 'मुकुथी अम्मान 2' है। वहीं, 'महाशक्ति' एक स्वतंत्र कहानी है। इसी के साथ एक नई सिनेमाई फ्रेंचाइजी की शुरुआत होगी।

भव्य इवेंट में नयनतारा की फिल्म 'महाशक्ति' लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नयनतारा ने जताई खुशी
फिल्म में नयनतारा ने एक मजबूत भूमिका में नजर आएंगी। नयनतारा का कहना है, 'इस किरदार को निभाना महज अभिनय तक सीमित नहीं है। यह एक भावना है। 'महाशक्ति' सिनेमा से परे एक शक्ति रखती है। सुंदर सर के विजन के साथ हम एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो हर दर्शक पर अपना असर छोड़ेगी। मैं इस भव्य यात्रा का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं'।
विज्ञापन

भव्य इवेंट में नयनतारा की फिल्म 'महाशक्ति' लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अलग होगी सीक्वल की कहानी
फिल्म  'मुकुथी अम्मान' को आरजे बालाजी ने निर्देशित किया था। वहीं, इसके सीक्वल के निर्देशन का जिम्मा सुंदर सी पर है। आरजे बालाजी और नयनतारा की 'मुकुथी अम्मान' में धर्मगुरुओं और कई अंधविश्वासी प्रथाओं पर कटाक्ष किया गया था। वहीं, इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि 'मुकुथी अम्मान 2' की कहानी मूल फिल्म से अलग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें