फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने टीवी एंकर को सिखाए डांस मूव्स, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 06 Mar 2025 06:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi: नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांस सिखाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम @kellyclarksshow
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोरा फतेही बेहतरीन डांसर हैं। वह डांस करने और सिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका डांस सिखाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही, गायक जेसन डेरुलो के साथ 'द केली क्लार्कसन' शो पर मेहमान बनकर पहुंचे। यह लोग यहां अपना गाना 'स्नेक' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। यहां नोरा फतेही ने केली को 'स्नेक' डांस के कुछ स्टेप सिखाए और खूब मजे किए।
विज्ञापन

बिल्ली की तरह किया था डांस
केली ने दर्शकों को बताया कि जेसन जब पिछली बार आए थे उन्होंने बताया था कि बिल्ली की तरह कैसे डांस करना है। इस पर संगीतकार ने उन्हें याद दिलाया कि ये वीडियो वायरल हो गया था। फिर केली ने कहा कि यह उनकी वजह से नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने ने सांप के बारे में पूछा। 

यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: मुश्किल में हनी सिंह ! अभिनेत्री नीतू चंद्रा इस गाने के खिलाफ पहुंची पटना हाई कोर्ट

नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा ने केली को सिखाया स्टेप
नोरा ने बताया कि जेसन शुरू में वीडियो के लिए बेली डांसिंग मूव्स करने को लेकर परेशान थे, लेकिन उन्होंने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। फिर जेसन ने डांस किया। मजाक करने के बाद नोरा फतेही ने केली को डांस मूव्स सिखाए। केली ने पहले तो कहा कि इस ड्रेस में वह डांस नहीं कर सकतीं लेकिन बाद में उन्होंने डांस किया और नोरा-जैसन को हैरान कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग पहुंचे अल्लाहबादिया और अपूर्वा, बयान हो रहे दर्ज
 

नोरा ने दुबई में सबको नचाया था
इससे पहले नोरा ने दुबई में एक कार्यक्रम में 'दुबई ब्लिंग' के सदस्यों को 'स्नेक' डांस पर झूमने के लिए मजबूर किया था। सफा सिद्दीकी ने नोरा का एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें सभी लोग नाचते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

नोरा के काम के बारे में
साल 2024 में नोरा फतेही 'क्रैक' और 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आईं थीं। वह जल्द ही 'बी हैप्पी' फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिली होने वाली है। अभिषेक बच्चन ने फिल्म में पिता का किरदार अदा किया है, जो अपनी बेटी को खुश करने के लिए नोरा से डांस सिखाने के लिए कहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें