फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70th National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की लिस्ट में 12वीं फेल क्यों नहीं बना पाई जगह? यहां जानें वजह

Fri, 16 Aug 2024 04:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर 12वीं फेल को इस सूची का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया। बता दें कि  '12वीं फेल' विक्रांत मैसी की बड़ी जीत के रूप में सामने आई है, जिसने अपनी दमदार कहानी और प्रदर्शन के लिए खूब प्रशंसा बटोरी।
विज्ञापन
12वीं फेल - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कई फिल्मों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसकी पूरी सूची सामने आ चुकी है। ऋषभ शेट्टी को फिल्म 'कांतारा' के लिए बेस्ट अभिनेता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं फिल्म 'केजीएफ 2' और 'ब्रह्मास्त्र' को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। 70 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की लिस्ट में हिंदी से ज्यादा साउथ की फिल्में शामिल रहीं। हालांकि, इस घोषणा के बाद जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वह थी फिल्म 12वीं फेल। लोगों ने इस घोषणा के बाद यह पूछना शुरू कर दिया कि आखिर 12वीं फेल को इस सूची में जगह क्यों नहीं मिली? तो आइए जानते हैं...
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उठा यह सवाल
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर 12वीं फेल को इस सूची का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया। बता दें कि  '12वीं फेल' विक्रांत मैसी की बड़ी जीत के रूप में सामने आई है, जिसने अपनी दमदार कहानी और प्रदर्शन के लिए खूब प्रशंसा बटोरी। '12वीं फेल' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इसे सह-निर्मित किया है।

इस वजह से सूची में नहीं मिली जगह
बता दें कि जो फिल्में 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की सूची में शामिल हुई हैं। उन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है। जबकि, दिसंबर 2022 में तो विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' का शूट ही खत्म हुआ था। इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट 6 अक्तूबर 2023 को और 27 अक्तूबर 2023 को ये थिएटर में रिलीज हुई।
विज्ञापन


पिछली बरा इन फिल्मों को मिला था नेशनल अवॉर्ड
बता दें साल 2023 में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अल्लू अर्जुन ने जीता था। अल्लू अर्जुन को यह अवार्ड उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए मिला था। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और कृति सेनन ने 'मिमी' के लिए जीता था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें