टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नंदीश संधू ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने 14 नवंबर को पश्चिम बंगाल के हुगली में अभिनेत्री कविता बनर्जी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए।
विज्ञापन
इस खास मौके पर दोनों के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही कपल को बधाइयां मिल रही हैं। खास बात यह है कि नंदीश की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह अभिनेत्री रश्मि देसाई के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन कुछ साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था।
Trending Videos
नंदीश संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम@nandishsandhu
परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई शादी
नंदीश और कविता की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कपल के परिवारवालों और दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां शेयर कीं, जिन्हें नंदीश ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया।
शादी से पहले दोनों के घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। इसके बाद संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार और दोस्तों ने जमकर डांस किया और शादी की खुशियों को सेलिब्रेट किया।
नंदीश और कविता ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी से पहले के जश्न की झलकियां भी दिखाई थीं। शादी से पहले नंदीश ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था, जिन्होंने कपल को प्यार और आशीर्वाद दिया।
नंदीश संधू
- फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर 2025 में की थी सगाई
नंदीश और कविता ने 5 सितंबर, 2025 को सगाई की थी। हालांकि, दोनों ने अपनी सगाई की खबर करीब एक महीने तक निजी रखी और बाद में सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया। नंदीश ने सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'हाय पार्टनर, तैयार।'
वहीं, कविता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सगाई की अंगूठी की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने '05/09/2025' तारीख लिखी और नजर से बचाने वाला इमोजी लगाया था। नंदीश ने कविता की इस स्टोरी को री-शेयर भी किया था। दोनों की सगाई की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्तों और कलाकारों ने उन्हें बधाइयां दी थीं।
नंदीश और कविता
- फोटो : सोशल मीडिया
11 साल छोटी हैं कविता बनर्जी
नंदीश संधू और कविता बनर्जी दोनों ही टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। कविता 'तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी' और 'भाग्य लक्ष्मी' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नंदीश भी छोटे पर्दे के कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कविता उम्र में नंदीश से करीब 11 साल छोटी हैं।
रश्मि देसाई से 2012 में की थी पहली शादी
बता दें कि नंदीश संधू की पहली शादी टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई से हुई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो में काम करने के दौरान हुई और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। प्यार के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।
हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगीं। साल 2014 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया।
तलाक के बाद विवादों में रहा था रिश्ता
नंदीश और रश्मि का रिश्ता टूटने के बाद काफी चर्चा में रहा था। अलगाव के बाद रश्मि ने नंदीश पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते उस वक्त दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। अब पहली शादी के करीब एक दशक बाद नंदीश ने कविता बनर्जी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।