चंद्रिका रवि भारतीय मूल की एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल,तेलुगु और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'इरुट्टू अराईल मुराट्टू कुथु' और नंदमुरी बालकृष्ण की 'वीरा सिम्हा रेड्डी' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। अब अभिनेत्री के फैंस के लिए उत्साहित कर देने वाली एक नई खबर सामने आई है।
अमेरिकी टॉक शो की करेंगी मेजबानी
चंद्रिका जल्द ही एक अमेरिकी टॉक शो में नजर आने वाली हैं। वह 'द चंद्रिका रवि शो' नामक एक अमेरिकी टॉक शो की मेजबानी करेंगी। इस शो में वह अपने अनुभवों और संघर्षों को साझा करती नजर आएंगी। अपनी पहचान बनाने के लिए अभिनेत्री ने काफी संघर्ष किया है। उनके संघर्ष से प्रेरित होकर, रुकस एवेन्यू रेडियो के संस्थापक सैमी चंद ने उन्हें यह मौका दिया है। शो को लेकर हुए अनुभव पर चंद्रिका ने कहा, "यह एक बेहतरीन अनुभव रहा है, लेकिन थोड़ा तनावपूर्ण भी था। मेरे सालों के अभिनय की तुलना में कैमरे के पीछे रहना एक नया अनुभव है। लोग मुझे मेरे वास्तविक रूप में देख पाएंगे"।
Hema Malini: लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बाजी मारने पर गदगद ड्रीम गर्ल, फायर गन के साथ मनाया जीत का जश्न
बनीं अमेरिकी रेडियो शो होस्ट करने वाली पहली भारतीय महिला
अभिनेत्री इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इस शो से जुड़े हर पहलुओं में शिद्दत से शामिल रही हैं। उन्होंने बताया, "मैं पिछले कुछ वर्षों से अपने टॉक शो पर काम कर रही थी। लंबे समय से मैं इसे जीवंत करने की उम्मीद कर रही थी, और अब आखिरकार मैंने सफलता हासिल कर ली है।" बता दें कि चंद्रिका इस शो की सह-निर्माता भी हैं। यह शो अमेरिका के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक आईहार्ट रेडियो पर प्रसारित होगा। इस शो की वजह से वह अमेरिका में रेडियो शो होस्ट करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
Tuesday BO Collection: मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद और गिरा ‘माही’ का कलेक्शन, 'सावि' की उम्मीदें भी खत्म
हर शुक्रवार यूट्यूब पर भी अपलोड होगा वीडियो
अमेरिका में रेडियो शो होस्ट करने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, "मैं पहली हो सकती हूँ, लेकिन मैं आखिरी नहीं। मैं दुनिया के साथ इस शो को साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। निजी जिंदगी में मैं कौन हूं, यह बताने और अपनी आवाज का इस्तेमाल करने के लिए एक मंच का मिलना, मेरे लिए किसी इनाम की तरह है"। चंद्रिका रवि शो हर गुरुवार को सुबह 7:30 बजे भारत के समय पर आईहर्ट रेडियो और रुकस एवेन्यू रेडियो पर प्रसारित होगा। इसका पूरा एपिसोड हर शुक्रवार को यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा।
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, इस हिट फिल्म की होने वाली है स्क्रीनिंग