फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagarjuna: जब नागार्जुन ने शोभिता धुलिपाला को कहा था 'हॉट', आज बनने जा रही हैं घर की बहू? जानें पूरी सच्चाई

Thu, 08 Aug 2024 10:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नागार्जुन अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'हॉट' बताया था। यह वीडियो तब सामने आया है, जब नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई और शादी की खबरे सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 8 अगस्त को नागा चैतन्य और शोभिता सगाई करने वाले हैं और फिर जल्द ही शादी भी कर लेंगे।
विज्ञापन
नागार्जुन-शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@thekingnagarjuna, sobhitad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें नागार्जुन अभिनेत्री शोभिता की तारीफ कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागार्जुन का यह पुराना वीडियो 2018 का है, जिसमें गाना चैतन्य के पिता और अभिनेता नागार्जुन को शोभिता की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, "शोभिता धुलिपाला, वह बहुत अच्छी हैं। मेरा मतलब है, मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए, वह फिल्म में हॉट थीं। मेरा मतलब है, उनमें कुछ ऐसा है जो बहुत आकर्षक है।" 
विज्ञापन

 
Trending Videos

शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad,samantharuthprabhuoffl, chayakkineni
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के अफेयर की चर्चा तभी से गर्म हैं, जब से नागा और सामंथा रुथ प्रभु का तलाक हुआ था। अब नागा और शोभिता की सगाई और फिर शादी की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों आज गुरुवार के दिन सगाई कर सकते हैं। नागा चैतन्य, जिन्होंने कुछ साल पहले सामंथा रूथ प्रभु से तलाक लिया था, अब शोभिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर जमकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि नागा और शोभिता की ओर से किसी ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिससे उनके बीच रोमांस की अफवाहों को हवा मिलती है।

शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni, sobhitad
जून में, शोभिता और नागा चैतन्य को यूरोप में एक खूबसूरत छुट्टी के साथ सुर्खियां बटोरी थीं, तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा और अधिक बढ़ गई थीं। यहीं नहीं बल्कि दोनों को अक्सर कई बार एक साथ देखा जा चुका है, जिससे उनके रिश्ते के बारे में और भी अटकलें लगाई जाने लगीं। 2021 में सामंथा से नागा के अलग होने के बाद इन अफवाहों ने सबसे पहले जोर पकड़ा था।
 
विज्ञापन

शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad, chayakkineni
प्रशंसक अब नागा और शोभिता की ओर से अपनी सगाई और शादी की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज नागा और शोभिता की सगाई के बाद नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन कथित तौर पर शादी के बारे में एक नोट जारी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि नागा और शोभिता की तरफ से अभी तक सगाई और शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर अफवाहें सच हैं, तो नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला जल्द ही इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक बन सकते हैं।
Yash Toxic Shooting: 'टॉक्सिक' की शूटिंग हुई शुरू, यश ने तस्वीर साझा कर दिखाया लुक, बोले- 'द जर्नी बिगिन्स'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें