दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य और उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने गुरुवार की सुबह हैदराबाद में पारंपरिक समारोह में सगाई कर ली। इसकी घोषणा नागा चैतन्य के पिता दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर की है। नागार्जुन सगाई से बहुत खुश हैं। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए नागा चैतन्य और शोभिता को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि लंबे समय से नागा चैतन्य और शोभिता एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आइए जानते हैं इन दोनों की प्रेम कहानी कब और कहां से शुरू हुई?
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम @chayakkineni
तलाक के बाद शुरू की डेटिंग
नागा चैतन्य और सामंथा ने साल 2021 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों की राहें जुदा होने के बाद नागा चैतन्य ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया। तलाक के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। शुरुआत में दोनों छिप-छिप कर मिलते रहें, लेकिन वो कहते हैं ना प्यार छिपाए नहीं छिपता। ऐसा ही इन दोनों के साथ भी हुआ। दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में आने लगीं। इन्हें कई बार सार्वजनिक रूप से भी एक साथ देखा गया।
तारा सुतारिया ने शुरु की अपनी सातवीं फिल्म की शूटिंग
शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
वायरल तस्वीरों ने डेटिंग की अफवाहों को दी थी हवा
दोनों के डेटिंग की अफवाहों को कई बार वायरल तस्वीरों ने हवा दी। कहा जाता है कि सामंथा से तलाक लेने के कुछ महीनों बाद ही नागा चैतन्य ने शोभिता को डेट करना शुरू कर दिया था। इन दोनों को कई बार सार्वजनिक रूप से भी साथ देखा गया। हालांकि, अपने रिश्ते को लेकर इन दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा।
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad और @chayakkineni
एक साथ मनाई थी छुट्टियां!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और शोभिता का रिश्ता मजबूत होता गया। वह अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में रहे लेकिन कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वायरल तस्वीर में दोनों को यूरोप में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। दरअसल, नागा की एक तस्वीर में पीछे टेबल पर शोभिता के बैठे होने का दावा किया गया था।
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा और नागचैतन्य का क्यों हुआ था तलाक?
सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच में मनमुटाव आने लगे। कहा जाता है कि दोनों के बीच झगड़े भी होने लगे थे। अंत में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और साल 2021 में अपनी राहें जुदा कर ली।
Naga Chaitanya Sobhita Engaged: नागा चैतन्य और शोभिता ने की सगाई, नागार्जुन ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें