यूट्यूबर रणवीर के घर पहुंची टीम
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आज मंगलवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में की गईं रणवीर की अश्लील टिप्पणियों को लेकर मचे हंगामे के बीच पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और जानकारी आनी बाकी है।
सख्त एक्शन की मांग
रणवीर इलाहाबादिया चर्चित यूट्यूबर हैं। वे अपने यूट्यब पॉडकास्ट में फिल्मी हस्तियों और अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों से चर्चा करते नजर आते हैं। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है। मगर, हाल ही में समय रैना के शो में उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी की, उसके बाद यूजर्स की नाराजगी फूटी है। रणवीर व समय रैना के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की जा रही है। फिल्म जगत और राजनीतिक घराने की हस्तियों ने भी रणवीर की टिप्पणी की आलोचना की है।
Kareena Kapoor: सैफ पर चाकू से हमले की घटना के बाद पहली बार काम पर लौटीं करीना कपूर, खूबसूरत अंदाज में आईं नजर