फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैटी गैलेक्सी: क्यों बंद हुआ मुंबई का मशहूर थिएटर? पुलिस और थिएटर मैनेजमेंट ने बताई अलग-अलग वजह; जानें मामला

Tue, 08 Sep 2026 03:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gaiety Galaxy Theatre: मुंबई के बांद्रा का मशहूर गैटी गैलेक्सी थिएटर अचानक बंद हो गया है, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बंद हुआ थिएटर? 
 
विज्ञापन
गैटी गैलेक्सी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म हनुमान अंश की स्क्रीनिंग से पहले बांद्रा का मशहूर गैटी गैलेक्सी थिएटर अचानक बंद हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो वहां लगे मिर्जापुर द मूवी के पोस्टर भी फाड़ दिए। माहौल ज्यादा खराब होने पर पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद स्थित नियंत्रण में आई। अब पुलिस और थिएटर मैनेजमेंट द्वारा थिएटर बंद करने की दो अलग-अलग वजह बताई गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने थिएटर के मालिक, मैनेजर और सिनेमा चलाने वाली कंपनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा किसी सरकारी अधिकारी के आदेश का पालन न करने से जुड़ी है। पुलिस ने थिएटर के बाहर एक नोटिस भी चिपकाया है, जिसमें उसे बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस रिन्यू होने के बाद ही थिएटर को दोबारा खोलने की अनुमति दी जाएगी।

अधिकारी ने कहा, 'थिएटर ब्रांच के जरिए हुई जांच में पता चला कि लाइसेंस 2021 से रिन्यू नहीं हुआ था।' पुलिस अधिकारी ने कहा, 'FIR दर्ज कर ली गई है और सिनेमा को बंद कर दिया गया है। अगर लाइसेंस रिन्यू हो जाता है तो इसे दोबारा चलाने की अनुमति दे दी जाएगी।'
विज्ञापन


थिएटर चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी
मुंबई में सिनेमा थिएटर चलाने के लिए पुलिस कमिश्नर से प्रेमिसेस लाइसेंस लेना जरूरी होता है। पुलिस के मुताबिक, इस लाइसेंस को हर साल तय फीस जमा करने और सुरक्षा नियमों, जिसमें फायर सेफ्टी नियम भी शामिल हैं, का पालन करने का अंडरटेकिंग देने के बाद रिन्यू कराना होता है।


बांद्रा पुलिस की ओर से थिएटर के बाहर लगाए गए नोटिस में कहा गया है कि लाइसेंस रिन्यू नहीं होने की वजह से सिनेमा को अगले कुछ शोज के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन

थिएटर मैनेजमेंट ने बताई अलग वजह
हालांकि, थिएटर मैनेजमेंट ने बंद होने की एक अलग वजह बताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज देसाई के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में दावा किया गया कि थिएटर किसी लाइसेंस की वजह से नहीं, बल्कि तकनीकी समस्या के कारण बंद हुआ है।

पोस्ट के मुताबिक, थिएटर के अंदर कुछ केबल जल गई थीं। इन्हें बदलने के लिए साउथ मुंबई के लोहार चॉल से नई केबल मंगाई गई है। मैनेजमेंट ने कहा कि समस्या ठीक होने के बाद थिएटर में दोबारा शोज शुरू कर दिए जाएंगे।

1972 में शुरू हुआ था गैटी गैलेक्सी
  • गैटी गैलेक्सी मुंबई के सबसे पहचान वाले सिनेमाघरों में से एक है।
  • यह थिएटर 1972 में शुरू हुआ था।
  • शुरुआत में यहां तीन स्क्रीन- गैटी गैलेक्सी और जेमिनी थीं।
  • बाद में चार और स्क्रीन- ग्लैमर, जेम, गॉसिप और ग्रेस जोड़ी गईं।
  • इसके बाद पूरा कॉम्प्लेक्स जी7 के नाम से भी मशहूर हो गया।

ये भी पढ़ें- राहुल ढोलकिया: दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार; आयोजन स्थल बदलने पर निर्देशक ने उठाए सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें