राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकें है राहुल
2007 में निर्देशित फिल्म 'परजानिया' के लिए राहुल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। फिल्म की कहानी 2002 में हुए गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिर उन्होंने शाहरुख खान अभिनीत कमर्शियल फिल्म ‘रईस’ का निर्देशन किया। इस फिल्म की कहानी गुजरात के एक शराब तस्कर पर बनाई गई थी।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड के बारे में
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन गुजराज के एकता नगर (केवड़िया) में होगा। 22 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी। केवड़िया, जिसका नाम बदलकर अब एकता नगर कर दिया गया है, वहां दुनिया की सबसे ऊंची (597 फीट) प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है।
- इस साल 2024 में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया है।
- वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।
- अभिनेता ममूटी को फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा।
- फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रुप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
- रणदीप हुड्डा को फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।