फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mufasa The Lion King: मुफासा को दिल के करीब रखेंगे महेश बाबू, सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव

Thu, 19 Dec 2024 03:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mufasa The Lion King: साउथ अभिनेता महेश बाबू ने 'मुफासा: द लॉयन किंग' के तेलुगु संस्करण में मुफासा की आवाज बने हैं। फिल्म में काम करने के अपने अनुभवों को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

 
विज्ञापन
'मुफासा: द लॉयन किंग' - फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता महेश बाबू एनिमेशन की दुनिया में तहलका मचाने को तैयार हैं। अभिनेता ने 'मुफासा: द लॉयन किंग' के तेलुगु डब में प्रतिष्ठित किरदार मुफासा को अपनी आवाज दी है। हाल ही में महेश बाबू ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। 
विज्ञापन


मुफासा को दिल के करीब रखेंगे महेश बाबू
बैरी जेनकिंस द्वारा निर्देशित 'मुफासा: द लॉयन किंग' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में मुफासा की मूल कहानी को दिखाया गया है। अभिनेता महेश बाबू का मुफासा को अपनी आवाज देना निजी तौर पर अविश्वसनिय और यादगार अनुभव रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए महेश बाबू ने लिखा, "मुफासा को आवाज देना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा। मुझे उम्मीद है कि आप डिज्नी की मुफासा: द लॉयन किंग को देखते हुए उसी आनंद का अनुभव करेंगे जैसा मैंने किया था।"
Mufasa The Lion King Review: अपनी ही कहानी में विलेन बन गया टाका, बुरा बनने को बार बार करता रहा मुफासा का भला
विज्ञापन



पहली बार कर रहे डबिंग
महेश बाबू का 'मुफासा: द लॉयन किंग' में शामिल होना उनके करियर का एक रोमांचक नया अध्याय है, क्योंकि वह पहली बार प्रमुख भूमिका में आवाज अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। महेश बाबू के अलावा, 'मुफासा: द लॉयन किंग' के तेलुगु संस्करण में प्रसिद्ध हास्य अभिनेता ब्रह्मानंदम भी हैं, जिन्होंने पुंबा के किरदार को आवाज दी है। अभिनेता अली ने टिमन को अपनी आवाज दी है। वहीं, 'मुफासा: द लॉयन किंग' के हिंदी वर्जन में, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुफासा को आवाज दी है, जबकि उनके बेटे आर्यन खान और अबराम खान सिम्बा और युवा मुफासा की भूमिका निभा रहे हैं।
Mufasa The Lion King Voice Cast: शाहरुख खान की आवाज पाकर महका मुफासा, डिज्नी की फिल्म की ये है पूरी वॉयस कास्ट

अन्य किरादारों की ये कलाकार बने आवाज
'मुफासा: द लॉयन किंग' के हिंदी वर्जन में, संजय मिश्रा ने पुंबा के किरदार को आवाज दी है, जो एक फनी किरदार है। वहीं पुंबा के दोस्त टिमोन की आवाज श्रेयस तलपदे बने हैं। पुंबा और टिमोन, सिंबा के गहरे दोस्त हैं। मकरंद देशपांडे ने रफीकी के किरदार को अपनी दमदार आवाज दी है। मियांग चांग ताका की आवाज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें