अजय देवगन और मृणाल ठाकुर अभिनीत 'सन ऑफ सरदार' का दूसरा भाग 12 सालों बाद रिलीज होने वाला है। अब इस बार फिल्म के दूसरे पार्ट में सोनाक्षी सिन्हा की जगह अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग सेट से एक झलक शेयर की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
शूटिंग सेट से शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री 'सन ऑफ सरदार 2' के सेट पर नजर आ रही हैं, जिसमें वह हाथों में फिल्म का क्लैपबोर्ड लिए दिख रही हैं। इस पर लिखा है सीन नंबर 49, शॉट नंबर 5 और टेक 1। हालांकि, यह तस्वीर अभिनेत्री ने 25 जुलाई 2024 से शेयर की हैं। साझा किए गए पोस्ट में मृणाल ठाकुर की खूबसूरत आंखें दिख रही हैं।
यूजर्स फिल्म का कर रहे इंतजार
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर यूजर्स शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म का उनसे इंतजार नहीं हो रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि वह इस फिल्म का इंतजार सिर्फ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के लिए ही कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स उन्हें फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सफल ना होने पर…
कब रिलीज हो रही फिल्म?
'सन ऑफ सरदार 2' सिनेमाघरों में 25 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस बार फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के साथ-साथ चंकी पांडे, रवि किशन, विंदु दारा सिंह, नीरू बाजवा समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो वह साल 2012 में रिलीज हुई थी। यानी कि ये दूसरा पार्ट 12 सालों बाद वापस आ रहा है।