तनुश्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई
विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के बाद तनुश्री दत्ता की तरफ से अब तक कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिनेत्री इस पर फिर से कोई प्रतिक्रिया देती हैं या नहीं।
विवेक अग्निहोत्री का वर्कफ्रंट
विवेक अग्निहोत्री की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों से सुर्खियों में रहे हैं। अब उनकी अगली फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिस पर दर्शकों की नजरें टिकी हैं।
तनुश्री दत्ता ने क्या आरोप लगाए थे?
बता दें अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में विवेक अग्निहोत्री के साथ फिल्म चॉकलेट में काम किया था। कुछ समय पहले तनुश्री ने फरीदून शहरयार को अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, ‘एक दिन, जब मैं सेट पर पांच मिनट देर से पहुंची, तो वह मुझ पर चिल्लाएं और मुझे अनप्रोफेशनल कहा। कभी-कभी मैं सेट पर तब आती थी, जब लाइट्स भी नहीं लगी होती थीं, सेट तैयार ही नहीं होता था, लेकिन एक दिन मैं थोड़ा लेट आई, पांच मिनट, ठीक पांच मिनट और वह सेट पर थे सिर्फ ये देखने के लिए कि मैं आई हूं या नहीं।’
गौरतलब है तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने साल 2005 से लेकर 2010 तक ज्यादातर फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने ‘आशिक बनाया आपने’, ‘भागम भाग’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अभी वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सुर्खियों में फिर भी बनी रहती हैं।