साउथ सुपरस्टार रवि तेजा इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही उन्होंने उगादी के अवसर पर अपनी नई फिल्म का भी एलान किया था। उनकी 75वीं फिल्म का अस्थाई नाम आरटी75 है। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच भरपूर उत्साह है और वे इससे जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नई दिलचस्प जानकारी का खुलासा हो गया है, जो इसकी अभिनेत्री के बारे में है।