शबाना आजमी ने 'अमर अकबर एंथोनी' की शूटिंग के दौरान हुई एक और घटना का जिक्र करते हुए कहती हैं, 'मुझे अच्छे से याद है हम आरके फिल्म्स में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन दिनों 'परवरिश' की भी शूटिंग चल रही थी। वही सारे अभिनेता जो इस फिल्म में काम कर रहे थे वही 'अमर अकबर एंथोनी' का भी हिस्सा थे।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने लगभग 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वे अपने करियर में हर किस्म की भूमिकाएं निभा चुकी हैं। चाहे मुख्यधारा की बात हो या स्वतंत्र और समानांतर सिनेमा की, वे लगभग हर तरह की फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पुराने दिनों की यादों को साझा किया और अपनी सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में भी दर्शकों को बताया।
विज्ञापन
'अमर अकबर एंथोनी' में मेरे लिए नहीं था कोई रोल
शबाना आजमी अपने करियर में पांच बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि, 'मैं उन दिनों 'परवरिश' फिल्म की शूटिंग कर रही थी। मुझे नीतू सिंह के साथ काम करके काफी मजा आ रहा था। इस फिल्म के निर्देशक मनमोहन देसाई थे। एक दिन वे मेरे पास आए और मुझ से बोले मैं एक और फिल्म बना रहा हूं क्या आप मेरी उस फिल्म का हिस्सा बनेंगी। मैं कुछ बोलती इसके पहले उन्होंने कहा, लेकिन ये बात जान लीजिए उस फिल्म में आपके लिए कोई भूमिका लिखी नहीं गई है'।
विनोद खन्ना के डर से निर्देशक ने किया यह काम
शबाना आजमी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने मनमोहन देसाई से कहा आप कहना क्या चाहते हैं। फिर उन्होंने समझाया फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' में विनोद खन्ना के लिए हमने किसी भी अभिनेत्री कोई साइन नहीं किया है, जबकि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के पास हीरोइन नहीं है। ऐसे में जब विनोद खन्ना मुझसे पूछेंगे कि उनके पास हीरोइन क्यों नहीं है तब मैं उन्हें क्या जवाब दूंगा, इसलिए आप यह भूमिका कर लीजिए। फिर क्या था मैंने भी हां कर दिया'।
दो फिल्मों की शूटिंग एक साथ
शबाना आजमी ने 'अमर अकबर एंथोनी' की शूटिंग के दौरान हुई एक और घटना का जिक्र करते हुए कहती हैं, 'मुझे अच्छे से याद है हम आरके फिल्म्स में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन दिनों 'परवरिश' की भी शूटिंग चल रही थी। वही सारे अभिनेता जो इस फिल्म में काम कर रहे थे वही 'अमर अकबर एंथोनी' का भी हिस्सा थे। हम बस कपड़े बदल कर एक सेट से दूसरे सेट पर पहुंच जाते थे। यह बेहद शानदार अनुभव था'।