'द ट्रेटर्स' में राज कुंद्रा और अपूर्वा मुखीजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
6 जून को डबल धमाका
6 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जबरदस्त एक्शन फिल्म 'जाट', जो अप्रैल में थिएटर्स में धूम मचा चुकी है। इसी दिन प्राइम वीडियो पर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी ‘भूल चुक माफ’ भी दस्तक देगी, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta: प्रतीक शाह पर भड़के हंसल मेहता, लोगों से की ये मांग; कहा- दुर्व्यवहार चुप्पी में पनपता
12 जून को दो बड़ी फिल्में होंगी रिलीज
12 जून से प्राइम वीडियो पर रियलिटी सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ की शुरुआत होगी, जिसे करन जौहर होस्ट करेंगे। इसमें हर हफ्ते गुरुवार रात 8 बजे नया एपिसोड आएगा। इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी स्ट्रीम होगी, जो थिएटर्स में कमाल न दिखा पाई थी लेकिन OTT पर नया जीवन पा सकती है।
जलियांवाला बाग की अनकही दास्तान
13 जून को जियो होस्टार पर 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' रिलीज होगी। इस ऐतिहासिक ड्रामा में अक्षय कुमार और आर माधवन जैसे सितारे एक सच्ची घटना को परदे पर पेश करेंगे। फिल्म न्यायमूर्ति शंकरण नायर के संघर्ष को केंद्र में रखती है।
ये खबर भी पढ़ें: Sudipto Sen Exclusive: मेरे किसी भी सवाल पर आरएसएस नेता गुस्सा नहीं हुए, उनके जवाबों पर मैंने बनाई नॉलेज सीरीज
‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन भी तैयार
नेटफ्लिक्स पर इसी दिन यानी 13 जून को एक्शन और क्राइम से भरपूर 'राणा नायडू' का सीजन 2 भी स्ट्रीम होगा। पहला सीजन 2023 में आया था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। इस बार भी राणा और वेंकटेश दग्गुबती की जोड़ी जबरदस्त हंगामा मचाने को तैयार है।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
कपिल शर्मा की वापसी
21 जून को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। कपिल शर्मा के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे फेवरेट कॉमेडियन्स फिर से लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैं।
‘स्पेशल ऑप्स 2’ का भी इंतजार
नीरज पांडे की सुपरहिट सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन भी जून में प्राइम वीडियो पर आने वाला है, हालांकि इसकी तारीख का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। के के मेनन और करण टैकर जैसे सितारों के दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर ये सीरीज एक बार फिर जासूसी की दुनिया में ले जाएगी।