फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Review: शिल्पा बन विजय सेतुपति ने सुपर डीलक्स में लगाए अदाकारी के चार चांद

Wed, 27 Mar 2019 04:18 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • डिजिटल रिव्यू: सुपर डीलक्स (फिल्म)
  • कलाकार:  विजय सेतुपति, फहाद फासिल, राम्या कृष्णन, समांथा रुथ और मिस्किन।
  • निर्देशक: त्यागराजन कुमारराजा।
  • बैनर: रिलायंस एंटरटेनमेंट
विज्ञापन
super delux - फोटो : मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा ने भाषाओं की सरहदों को पिछले कुछ साल में पूरी तरह मिटा दिया है। अजय देवगन और आलिया भट्ट निर्देशक राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर की लीड कास्ट में शामिल हो चुके हैं। रजनीकांत और कमल हासन के बाद की तीसरी पीढ़ी की फिल्मों ने टेलीविजन पर ओरीजनल हिंदी फिल्मों को भी टीआरपी में पीछे छोड़ दिया है। उत्तर और दक्षिण के इस मिटते भेद का नया सस्पेंस है फिल्म, सुपर डीलक्स।
विज्ञापन


अपनी पहली ही फिल्म आरण्य कांदम से बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवार्ड जीतने वाले निर्देशक त्यागराजन की अगली फिल्म का पूरे देश को इंतजार तब से है जब उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए राम्या और विजय सेतुपति के नामों का ऐलान किया। फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है और दक्षिण की फिल्मों को उत्तर भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कदम बढ़ा चुकी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया है।

त्यागराजन की पिछली फिल्म सिनेमा के छात्रों का सबक बन चुकी है। फिल्मेकिंग का पाठ उनकी ये दूसरी फिल्म भी है। सिनेमा दृश्य और श्रव्य माध्यम है लेकिन इस ऑडियो विजुअल मीडियम में साउंड का जितना बेहतरीन इस्तेमाल त्यागराजन के सिनेमा में दिखता है उतना हाल के दिनों में किसी भी भारतीय भाषा की फिल्म में कम ही देखने को मिला है।
विज्ञापन


ट्रेलर में विजय सेतुपति का किरदार शिल्पा कौतुहल जगाता है। इसे देखकर आपको महेश भट्ट की फिल्म सड़क की महारानी यानी सदाशिव अमरापुरकर का किरदार याद आ सकता है, लेकिन महारानी विकराल थी, शिल्पा यहां कमाल है। 

जिंदगी और मौत के मुहाने के हालात बताती एक कविता नेपथ्य में चलती है और इसी कविता के स्वर के हिसाब से ट्रेलर एडिट किया गया है। हर सीन सस्पेंस है और हर किरदार क्लामेक्स। त्यागराजन की दूसरी फिल्म के लिए आठ साल का ये इंतजार रंग लाने वाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें