डिजिटल रिव्यू: क्रेम ब्रूले (फूड रेसिपी)
कलाकार: मेघना कामदार
यूट्यूब चैनल: मेघनाज फूड मैजिक
यूट्यूब वीडियो क्रिएटर्स में खान पकवान को लेकर बहुत सारे चैनल्स हैं। लेकिन, कम समय में अच्छा और कुछ अलग बनाने का मन करे तो मेघनाज फूड मैजिक यूट्यूब चैनल कमाल का है। मेघना कामदार बैकिंग का अपना अच्छा खासा करियर छोड़ यूट्यूबर बनी हैं और शेफ मेघना के तौर पर दुनिया भर में नाम कमा रही हैं।
मेघनाज फूड मैजिक पर खालिस देसी खाना पकाना तो सीखने को मिलता ही है, चैनल की खासियत है इस पर उपलब्ध कॉन्टीनेंटल और अलग अलग देशों की कुछ स्वादभरी कलाकारी। चैनल का ताजातरीन वीडियो एक फ्रेंच पकवान की है। नाम है, क्रेम ब्रूले।
इंटरनेट की तेज़ी से पढ़ती पहुंच के चलते लोगों के स्वाद भी बदल रहे हैं, ऐसे में घरों में भी गृहणियां नई नई डिशेज खोजती रहती हैं। क्रेम ब्रूले उनके लिए नया एक्सपेरीमेंट है और इस बनाने की रेसिपी भी मेघना ने सिर्फ 6 मिनट 10 सेकंड की रखी है। मेघना ने इसे समझाया भी अच्छे तरीके से है।
मेघना के यूट्यूब चैनल के और भी तमाम वीडियो देखने से ये भी पता चलता है कि किसी फूड रेसिपी के वीडियो के दर्शकों की संख्या सिर्फ पकवान पर नहीं बल्कि इसे शूट करने के तौर तरीकों पर भी खासी निर्भर करती है। डिजिटल में फिनिशिंग की बजाय दर्शकों को देसीपन वाले वीडियो ज्यादा भाते हैं। ज्यादा सजधज और फिल्मी कैमरा मूवमेंट्स वाले वीडियोज से इसीलिए बचने की जरूरत भी महसूस होती है।
मेघनाज फूड मैजिक पर नई जेनरेशन की पसंद का खाना है। इसे कैसे खुद को फिट रखने के लिए बनाना है, ये भी इस चैनल पर सीखा जा सकता है। इस यूट्यूब चैनल की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें फास्ट फूड को भी सेहत का ध्यान रखते हुए बनाना सिखाया गया है। चैनल की मार्केटिंग भी अगर इसी लिहाज से की जाए तो इसकी पहुंच दूर दराज के कस्बों और शहरों तक हो सकती है।