इस शुक्रवार रिलीज हुई 'उड़ता पंजाब' की कमाई पर हर किसी की निगाहें हैं। फिल्म के निर्माताओं और सेसंर बोर्ड के बीच फिल्म में कांट-छांट को लेकर जबर्दस्त जोर-आजमाइश हुई। एक तरफ जहां रिलीज को लेकर मामला होइ-कोर्ट तक पहुंचा तो वहीं दूसरी तरफ जुबानी जंग भी खूब हुई। अब फिल्म जब रिलीज हो गई है तो हर किसी की निगाहें इस बात पर हैं कि ये कैसे कमाई करती है।
पंजाब में ड्रग्स के बढ़ते कारोबार और युवाओं को हो इससे हो रहे नुकसान की समस्या पर बनी उड़ता पंजाब ने पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म से शनिवार को छुट्टी होने के चलते बढ़िया कमाई की उम्मीद थी, फिल्म ने निराश नहीं किया। फिल्म ने शनिवार को कमाई में 11.94 फीसदी की बढत के साथ 1.25 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#UdtaPunjab Fri 10.05 cr, Sat 11.25 cr. Total: ₹ 21.30 cr. India biz... All set for ₹ 34 cr [+/-] opng weekend... Biz on weekdays crucial.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 19, 2016