इस शुक्रवार रिलीज हुई 'उड़ता पंजाब' पिछले एक महीने से लगातार सुर्खियों में हैं। सेंसर बोर्ड से चली लंबी खींचतान के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज हो गई। पंजाब में बढ़ रहे नशे के कारोबार और नशे के आदी होते जा रहे समाज को लेकर बनी इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म को लेकर हुए विवाद के चलते फिल्म की कमाई पर सबकी निगाहें हैं। पहले दिन फिल्म की कमाई ने निर्माताओं के चेहरे खिला दिए हैं।
फिल्म ने पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई की है। इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'उड़ता पंजाब' पांचवे नंबर पर आ गई। इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई के मामले में 'फैन' पहले नंबर पर है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#UdtaPunjab had a STRONG Fri... Best in North India [Delhi, Punjab]... Plexes across big cities VERY GOOD... Fri ₹ 10.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 18, 2016
Highest OPENING DAY biz of 2016:#Fan ₹ 19.20 cr#HF3 ₹ 15.21 cr#Airlift ₹ 12.35 cr#Baaghi ₹ 11.94 cr#UdtaPunjab 10.05 cr
Hindi films.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 18, 2016