फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुल्तान' ने किया सबको चित, कमाई के रिकॉर्ड ध्वस्त

Tue, 19 Jul 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
सलमान खान की सुल्तान का शानदार सफर जारी है। फिल्म ने 12 वें दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सुल्तान ने दुनिया में सबसे तेजी से 500 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की दुनियाभर में कमाई अब 502 करोड़ हो गई है। पीके, बंजरंगी भाईजान और धूम-3 के बाद सुल्तान चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।
विज्ञापन


भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'सुल्तान' टॉप-3 में शामिल हो गई है। फिल्म ने धूम-3 को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने सोमवार को 15 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की कमाई 263 करोड़ हो गई है। बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, धूम-3 ने 246 करोड़ की कमाई की थी। वहीं इस हफ्ते रिलीज हुई 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' ने चार दिन में 9.75 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन


'सुल्तान' के ऑफिशियल ट्विटर पेज से फिल्म के 500 करोड़ी होने पर कुछ इस तरह से खुशी का इजहार किया गया है। Shattering box office records like a true SULTAN! pic.twitter.com/dTFwZ9gevc — Sultan Official (@SultanTheMovie) July 18, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें