सलमान खान की 'सुल्तान' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। छह जुलाई को रिलीज हुई 'सुल्तान' पहले दिन से ही तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुधवार तक 219 करोड़ की कमाई की, फिल्म ने गुरुवार को भी अपना दम दिखाते हुए 9.52 करोड़ कमाए। इस तरह अब फिल्म की कुल कमाई 229.16 करोड़ पर पहुंच गई है।
भारत से बाहर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की दुनियाभर में कमाई 420 करोड़ पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में 'सुल्तान' चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 'सुल्तान' से आगे अब सिर्फ 'पीके', 'बजरंगी भाईजान' और 'धूम-3' हैं। सलमान खान ने ट्वीट करके फिल्म को भारी प्यार देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है।
#Sultan Wed 36.54 cr, Thu 37.32 cr, Fri 31.67 cr, Sat 36.62 cr, Sun 38.21 cr, Mon 15.54 cr, Tue 12.92 cr, Wed 10.82 cr, Thu 9.52 cr. 👍👍👍— taran adarsh (@taran_adarsh) July 15, 2016