इस शुक्रवार रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रमन राघव' कमाई के मामले में कुछ खास नहीं कर सकी है। फिल्म को समीक्षकों से खूब तारीफें मिली लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक ना खींच सकी। एक साइको किलर की भूमिका में नवाज ने कमाल का अभिनय किया है। फिल्म अपनी रिलीज से पहले से ही चर्चा में है, ऐसे में निर्माताओं को उम्मीद थी कि फिल्म ठीक-ठाक कमाई करेगी।
फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 1.10, शनिवार को 1.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म से इतवार की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में इजाफे की उम्मीद थी लेकिन फिल्म के लिए संडे भी स्पेशल ना हो सका। फिल्म ने रविवार को 1.48 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले वीकएंड पर फिल्म की कुल कमाई 3.98 हो गई है।
अमिताभ बच्चन की 'तीन' अपने तीसरे हफ्ते में रविवार तक 18.86 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं उड़ता पंजाब की कमाई दूसरे हफ्ते में रविवार तक 54.35 करोड़ हो गई है। इसी हफ्ते रिलीज हुई इंडिपेंडेस डे रिसर्जेंस ने पहले वीकएंड पर 16.90 करोड़ की बढ़िया कमाई की है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
Raman Raghav 2.0 Fri 1.10 cr, Sat 1.40 cr, Sun 1.48 cr. Total: ₹ 3.98 cr. India biz. #RamanRaghav2— taran adarsh (@taran_adarsh) June 27, 2016