शाहरुख खान की इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म फैन ने भारत में शानदार कमाई की है। पहले और दूसरे दिन फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 2016 में पहले और दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फैन ने इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली एयरकलिफ्ट को पछाड़ दिया।
भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने यूरोप के देशों में भी शानदार कमाई की है। समीक्षकों से फिल्म को खूब सराहना मिल रही है। फिल्म को शाहरुख के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक कहा जा रहा है।
फिल्म ने भारत और दूसरे देशों के साथ-साथ पाकिस्तान में भी कमाई में कमाल कर दिया है। पाकिस्तान में दर्शकों को फैन बेहद पंसद आ रही है। सिनेमाघरों में भी फैन को खूब जगह मिली है। पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।