फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रुस्तम' की जोरदार कमाई, 'मोहनजो दारो' पिछड़ी

Tue, 16 Aug 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई 'रुस्तम' और 'मोहनजो दारो' ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं। इन दोनों फिल्मों की टक्कर पर लंबे समय से फिल्मी पंडितों की निगाहें थी। अक्षय और रितिक के मुकाबले में कौन जीतता है, सब ये जानना चाहते हैं। शुक्रवार से ही अक्षय कुमार की 'रुस्तम' रितिक की 'मोहन जोदारो' पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को 'मोहनजो दारो' ने 8.87 करोड़ जबकि 'रुस्तम' ने 14.11 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन


पहले वीकएंड पर भी रुस्तम भारी पड़ी। पहले तीन दिन में मोहनजो दारो ने 30.54 करोड़ जबकि रुस्तम ने 50.42 करोड़ की कमाई की। सोमवार को भी यही सिलसिली जारी रहा। रुस्तम ने सोमवार को 17.75 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 67.5 करोड़ पर पहुंच गई है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 115 करोड़ को पार कर गई है। 'रुस्तम' इस साल पहले तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर है।

मोहनजो दारो ने सोमवार को 10.36 करोड़ की कमाई की है, फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई 40.90 करोड़ हो गई है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 73 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन

#MohenjoDaro Fri 8.87 cr, Sat 9.60 cr, Sun 12.07 cr, Mon 10.36 cr. Total: ₹ 40.90 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें